एक्सप्लोरर

ईद की नमाज के मौके पर हुआ फारूक अब्दुल्ला का विरोध, लोगों ने दिखाए जूते

जो लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए वहां आए हुए थे उन्होंने मांग की कि फारूक अब्दुल्ला वहां से वापस चले जाएं.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ यहां बुधवार को एक दरगाह में ईद की नमाज के दौरान नारेबाजी की गई. उनके साथ धक्कामुक्की की गई और उनको जूते दिखाई गए. इमाम द्वारा हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज शुरू कराए जाने से पहले ही अब्दुल्ला को अपने खिलाफ नारेबाजी का सामना करना पड़ा.

विरोध के बीच मस्जिद में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके चलते फारूक को मजबूरन नमाज स्थल से वापस लौटना पड़ा. आज बकरीद की नमाज से पहले इमाम ने जब बोलना शुरू किया तो फारूक अब्दुल्ला हजरतबल मस्जिद में आए. उनके आने के तुरंत बाद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू की गई. जो लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए वहां आए हुए थे उन्होंने मांग की कि फारूक अब्दुल्ला वहां से वापस चले जाएं. हालांकि इसके बाद मस्जिद कमेटी के हस्तक्षेप के बाद फारूक अब्दुल्ला ने मस्जिद में नमाज पढ़ी लेकिन वो उपदेश के लिए नहीं रुक पाए.

जैसे ही नमाज खत्म खत्म हुई फारूक अब्दुल्ला को वहां से जाना पड़ा. वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने 'शेम-शेम' के नारे लगाए और इस दौरान अपने जूते हाथ में ले लिए. दरअसल फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को हुई अटल बिहारी वाजपेयी की सर्वदलीय प्रार्थना सभा में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए थे. इसके बाद लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा था जिसके चलते आज उनका विरोध किया गया.

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35 ए का विरोध हो रहा है जिसके तहत बाहरी लोगों को जम्मू और कश्मीर में बसने का अधिकार मिल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, ISIS के 9 आरोपियों पर चार्जशीट
ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, ISIS के 9 आरोपियों पर चार्जशीट
‘धौंस जमाने वाले से मुकाबले का...’, ट्रंप के साइन किए कानून पर बोली कांग्रेस
‘धौंस जमाने वाले से मुकाबले का...’, ट्रंप के साइन किए कानून पर बोली कांग्रेस
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget