एक्सप्लोरर

Prophet Row: असम के कोकराझार में निषेधाज्ञा लागू, एक सप्ताह में 7 जिलों में लगाई गई पाबंदी

Prophet Row: असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, राजनीतिक दलों, छात्र संघों और अन्य संगठनों के आंदोलन के कार्यक्रमों के कारण कानून-व्यवस्था के भंग होने की आशंका है, जिसके चलते निषेधाज्ञा लागू की गई.

Prohibitory Orders Imposed In Kokrajhar: असम (Assam) के कोकराझार जिले (Kokrajhanr District) में रविवार को कानून-व्यवस्था (Law and Order) भंग होने की आशंका के चलते निषेधाज्ञा लागू (Restrictions Imposed) कर दी गई. एक सप्ताह के भीतर यह असम का सातवां जिला है, जहां इस तरह की पाबंदी (Prohibitory) लगाई गई है. एक आदेश में कहा गया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कोकराझार जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत जिले में शांति बनाए रखने के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी. 

यह पाया गया कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, राजनीतिक दलों, छात्र संघों और अन्य संगठनों के आंदोलन के कार्यक्रमों के कारण कानून-व्यवस्था के भंग होने की आशंका है, जिसके चलते निषेधाज्ञा लागू की गई. पाबंदी के तहत जिले में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, जुलूस, नारेबाजी, रैली, बिना अनुमति के मेला आयोजित करने, दो पहिया वाहन पर दूसरी सवारी बैठाने और हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी पाबंदी
आदेश में कहा गया है कि पाबंदी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. इसके पहले चराईदेव, सोनितपुर, कछार, करीमगंज, हैलाकांडी और कामरूप जिलों ने किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी. भाजपा के दो पूर्व नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कछार और करीमगंज ने 12 जून को प्रतिबंध लगा दिया था.

ओडिशा में बिजली गिरने से चार मरे, दो झुलसे
ओडिशा (Odisha) के नुआपाड़ा जिले (Nuapada District) में रविवार को आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से एक महिला सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए. पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी. यह घटना उस समय हुई जब जिले के मल्लिकामुंडा गांव में मकान निर्माण कार्य में लगे छह लोग बिजली की चपेट में आ गए. पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत पास के सरकारी अस्पताल (Government Hospital) ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में झुलस गये दो लोगों का कोमना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-

Reservation for Agniveers: रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों को दिया तोहफा, नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण के जानिए क्या हैं मायने

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को दे रही है 'थर्ड डिग्री टॉर्चर', गैंगस्टर के वकील का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget