एक्सप्लोरर

जानिए, कौन हैं पिस्टल और राइफल के साथ डांस करने वाले बीजेपी के रंगबाज विधायक प्रणव चैम्पियन?

चार बार के विधायक चैंपियन 2016 में बीजेपी में तब शामिल हुए थे, जब करीब 9 कांग्रेस विधायकों ने हरीश रावत सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया था. बाद में, विधानसभा के अध्यक्ष ने सभी नौ विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था.

नई दिल्ली: अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी से निलंबित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने साथ के लोगों के साथ शराब पीते हुए हाथों में राइफल और पिस्टल लहराते फिल्मी गानों पर झूम रहे हैं. वीडियो में प्रणव चैंपियंन दोनों हाथ में पिस्टल लिए हैं और साथ ही मुंह में भी बंदूक दबाकर फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं. यही नहीं उनके समर्थक भी वीडियो में दिख रहे हैं.

कौन हैं कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उत्तराखंड के खानपुर से विधायक हैं. चैंपियन एन डी तिवारी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत की पिछली राज्य सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. चार बार के विधायक चैंपियन 2016 में बीजेपी में तब शामिल हुए थे, जब करीब 9 कांग्रेस विधायकों ने हरीश रावत सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया था. चैंपियन ने 2009 चुनाव में भी रावत का विरोध किया था. बाद में, विधानसभा के अध्यक्ष ने सभी नौ विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था.

विवादों से रहा है पुराना नाता रंगीन मिजाज विधायक प्रणव चैंपियन अपनी हरकतों से पार्टी के लिए अक्सर मुसीबतें खड़ी करते रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चैंपियन एक टीवी मीडिया पत्रकार को धमकाते हुए दिखाई दिए थे. वह सार्वजनिक रूप से झबरेड़ा से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल का मजाक बनाने के लिए भी चर्चा में थे.

मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक को बताया था 'प्रवासी पक्षी' हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में चैंपियन हरिद्वार सीट से अपनी पत्नी को टिकट दिलाना चाहते थे. उन्होंने वहां से तब के सांसद और अब मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को 'प्रवासी पक्षी' बताया था.

चैंपियन का निलंबन बीजेपी की अनुशासन समिति द्वारा तैयार की गई प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद हुआ था, जिसमें उन्हें घोर अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया था.

बीजेपी ने दी ये प्रतिक्रिया इस पूरे मामले पर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रणव चैंपियन के वीडियो का संज्ञान पार्टी ने लिया है. पहले भी उनकी हरकतों पर पार्टी ने कार्रवाई की थी. पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा, पार्टी समय पर कठोर कार्रवाई करेगी, इस तरह की भाषा और एक्ट का समर्थन बीजेपी नहीं करती है. राज्य इकाई इस पर जल्द निर्णय लेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget