एक्सप्लोरर

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के सलाहकार ने पार्टी छोड़ी

यूपी कांग्रेस के बड़े नेता हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक दोनों ने पार्टी छोड़ दी है. पंकज ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि कुछ वजहों से ऐसा फैसला लेना पड़ा.

प्रियंका गांधी के कैंप में भगदड़ मची है. यूपी में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है. प्रियंका के सलाहकार हरेन्द्र मलिक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने इस्तीफ़ा दे दिया है. पश्चिमी यूपी में पिता पुत्र की गिनती ताकतवर जाट नेताओं में होती है. पंकज को प्रियंका ने पिछले ही हफ़्ते चुनाव स्ट्रैटजी और प्लानिंग कमेटी का सदस्य बनाया था. हरेन्द्र मलिक सांसद रह चुके हैं जबकि उनके पंकज दो बार कांग्रेस से विधायक रहे. कहा जा रहा है कि दोनों नेता जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. मलिक परिवार मुज़फ़्फ़रनगर के रहने वाले हैं. 22 अक्टूबर को अखिलेश यादव वहॉं रैली करने वाले हैं. खबर है कि उस दिन हरेन्द्र और पंकज मलिक मंच पर अखिलेश यादव के साथ हो सकते हैं.

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद हरेन्द्र मलिक ने प्रियंका गांधी के करीबी लोगों पर पार्टी को हाईजैक करने का आरोप लगाया. प्रियंका को 17 अक्टूबर से सहारनपुर से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करनी थी. लेकिन इलाक़े के कांग्रेस नेताओं के समर्थन न मिलने से ये कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया. इस बात की भी बड़ी चर्चा है कि सहारनपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी पार्टी छोड़ सकते हैं. वे कई बार कह चुके हैं कि सिर्फ़ समाजवादी पार्टी ही यूपी में बीजेपी को हरा सकती है. हरेन्द्र और पंकज मलिक का कांग्रेस से निकल जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका है.

हरेन्द्र मलिक ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत चौधरी अजीत सिंह के साथ की थी. तब वे जनता दल में थे. मलिक 1989 मैं जनता दल के टिकट पर खतौनी से पहली बार विधायक बने. इसके बाद लोकदल से वे मुज़फ़्फ़रनगर की बघरा सीट से एमएलए चुने गए. इसके बाद वे समाजवादी पार्टी चले गए. यहां से होते हुए वे इंडियन नेशनल लोकदल से हरियाणा से राज्य सभा के सांसद बने. फिर वे कांग्रेस चले गए. पिछला लोकसभा चुनाव कैराना से लड़े लेकिन हार गए. उनके बेटे पंकज मलिक दो बार विधायक रह चुके हैं. हरेन्द्र मलिक ने अपना इस्तीफ़ा सोनिया गांधी को और पंकज ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है. हाल के दिनों में कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. कहा जा रहा है कि प्रियंका की टीम के लोग के व्यवहार से कांग्रेस के कई नेता नाराज़ चल रहे हैं.

और मेरे पिता ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया. लेकिन कुछ वजहों से ऐसा फैसला लेना पड़ा. अगले कदम को लेकर इसी हफ्ते में एलान करेंगे."

एबीपी न्यूज़ से प्रियंका गांधी बोलीं- विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हूं

रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में राजस्थान कांग्रेस की विधायक का थाने में प्रदर्शन, कहा- सभी के बच्चे पीते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget