एक्सप्लोरर

'अपने गालों की बात क्यों नहीं करते', रमेश बिधूड़ी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार

Priyanka Gandhi: रमेश बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम में प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी थी. इस पर वायनाड सांसद ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा के चुनाव को लेकर बात होनी चाहिए.

Ramesh Bidhuri Remark: कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने रमेश बिधूड़ी के बयान को बेहूदा बयान बताया. उन्होंने कहा कि फिजूल की बात की हम चर्चा नहीं करते हैं. वायनाड सांसद ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और जो जरूरी मुद्दे हैं उन पर बात होनी चाहिए. प्रियंका गांधी ने कहा, "रमेश बिधूड़ी मेरे गाल की बात करते हैं अपने गाल की बात क्यों नहीं करते?"

रमेश बिधूड़ी ने दिया था विवादित बयान

कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी कहते नजर आ रहे हैं, "कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे".  

इस बयान के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई और उसे महिला विरोधी पार्टी करार दिया. कांग्रेस ने कहा, "प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया गया बयान शर्मनाक नहीं, बल्कि बीजेपी औरतों के बारे में क्या सोचती है, इस बात को भी दर्शाता है. जिस आदमी ने भरे सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों और सजा न मिली हो, उससे और क्या ही उम्मीद की जा सकती है."

दिल्ली की सीएम का बीजेपी पर निशाना

रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है. ये डरावना है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बीजेपी सरकार के अधीन है. अगर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ऐसी अभद्र टिप्पणी करते हैं, तो पार्टी महिलाओं को कैसे सुरक्षित महसूस कराएगी? दिल्ली की जनता वोट रमेश बिधूड़ी को करारा जवाब देगी."

रमेश बिधूड़ी ने माफी मांगी

रमेश बिधूड़ी के बयान पर जब राजनीति गरमा गई तो उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर माफी मांगी. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं को टैग करते हुए लिखा, "किसी संदर्भ में मेरे बयान को कुछ लोग गलत धारणा से राजनैतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं. मेरी मंशा किसी को अपमानित करने का नहीं था. अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं."

ये भी पढ़ें :  खुल गया निकिता सिंघानिया सीक्रेट! अब पता चला कहां छुपा रखा था 4 साल का बेटा, टेंशन में थे अतुल सुभाष के मां-बाप

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget