एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 'तालियां बजाकर हो रहा स्वागत', गाजा नरसंहार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, नेतन्याहू पर कह दी ये बात

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने एक बार फिर इजरायल-गाजा युद्ध का मुद्दा उठाया है. प्रियंका ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की. 

Priyanka Gandhi On Netanyahu: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और उनकी सरकार की निंदा की है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार (26 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इजरायल-गाजा युद्ध के मुद्दे को उठाया. अपने इस पोस्ट में प्रियंका गांधी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मिल रहे समर्थन को शर्मनाक बताया. 

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पोस्ट में लिखा, 'हर गुजरते दिन के साथ गाजा में हो रहे भयानक नरसंहार (Genocide) में नागरिकों, माताओं, पिताओं, डॉक्टरों, नर्सों, सहायताकर्मियों, पत्रकारों, शिक्षकों, लेखकों, कवियों, वरिष्ठ नागरिकों और हजारों मासूम बच्चों की मौत हो रही है.' इजरायल गाजा पर लगातार हमले कर रहा है. 

'दुनिया की हर सरकार करे निंदा'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पोस्ट में गुहार लगाई कि दुनिया की हर सरकार इजरायली नरसंहार की निंदा करे. उन्होंने लिखा, 'ये दुनिया के सभी व्यक्तियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे इजरायल सरकार के नरसंहार कार्यों की निंदा करें और उन्हें रोकने के लिए मजबूर करें. घृणा और हिंसा में विश्वास न करने वाले लोगों की ये जिम्मेदारी है और इस वर्ग में वो इजरायली नागरिक भी शामिल हैं जो हिंसा नहीं चाहते.'

तालियां बजाने पर भड़कीं प्रियंका

उन्होंने अपने पोस्ट ये भी लिखा, 'इजरायल की हरकतों को एसी दुनिया में स्वीकार नहीं किया जा सकता जो सभ्यता और नैतिकता की पक्षधर है. हम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की छवि के अधीन हैं जिनका अमेरिकी कांग्रेस में तालियां बजाकर स्वागत किया जा रहा है. वो इसे बर्बरता और सभ्यता के बीच का टकराव बता रहे हैं. वो बिल्कुल सही हैं क्योंकि इजरायली सरकार की बर्बरता को पश्चिमी दुनिया के ज्यादातर देशों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, ये देखना काफी शर्मनाक है. '

क्या बोले थे नेतन्याहू?

बुधवार (24 जुलाई) को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया था. संबोधन के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में जारी युद्ध का बचाव करते हुए पूर्ण विजय होने तक इसे जारी रखने की बात कही थी. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दौरान अमेरिकी मदद को बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया था. हालांकि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अमेरिका में जमकर विरोध हुआ. जहां कुछ अमेरिकी सांसदों ने संबोधन का बहिष्कार किया तो वहीं हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की. 

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस को मिला बराक ओबामा का साथ, पत्नी मिशेल बोलीं- 'हमें आप पर गर्व'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget