एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर दस्तक देंगी प्रियंका गांधी, जोर शोर से करेंगी प्रचार

प्रियंका के सोशल मीडिया कैंपेन का जिम्मा कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की प्रभारी दिव्या स्पंदना ही संभालेंगी. दिव्या के व्यंग्यात्मक पोस्ट और ट्वीट गाहे-बगाहे धूम मचाते रहते हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश से सक्रिय राजनीति में उतारीं जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही फेसबुक और ट्विटर के जरिए सोशल मीडिया पर दस्तक दे सकती हैं. वह अब तक सोशल मीडिया से दूर रही हैं. सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया कि प्रियंका चार फरवरी को लखनऊ के एक बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव का पदभार औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगी. उसके बाद वह आम लोगों, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर दस्तक देंगी. बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी बनाए अपने सोशल मीडिया सेल अपनी परंपरावादी सोच से आगे बढ़ते हुए कांग्रेस अब तेजी से सोशल मीडिया के महत्व को समझ रही है और इस पर सक्रिय भी है. बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया सेल बना लिए हैं और उसके अधिकतर नेता फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय हैं और खुद इसमें सबसे आगे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी नजर आते हैं जिनके अर्थपूर्ण ट्वीट कई बार चर्चा में रहते हैं. देश की लगभग 50 करोड़ आबादी की इंटरनेट तक पहुंच को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपना रवैया बदला है. अमित शाह बोले- भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका को राजनीति में लाई है कांग्रेस पहले फेसबुक, बाद में ट्विटर पर दस्तक देंगी प्रियंका- पार्टी सूत्र प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से राजनीति के गलियारों के भीतर और बाहर काफी चर्चा है. कांग्रेस उनकी इस छवि का सोशल मीडिया के जरिए लाभ उठाने का प्रयास कर रही है. पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका पहले फेसबुक से जुड़ेंगी और उसके बाद ट्विटर पर दस्तक देंगी.  पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि फिलहाल उन्हें ट्विटर से जुड़ने में कुछ समय लग सकता है क्योंकि ट्विटर ने अभी अपने वेरिफिकेशन प्रॉसेस को रोका हुआ है. तो, शुरुआत फेसबुक से होगी, फिर ट्विटर का नंबर आएगा. दिव्या स्पंदना ही संभालेंगी प्रियंका का सोशल मीडिया कैंपेन वैसे ट्विटर पर प्रियंका के नाम और तस्वीरों से बहुत से प्रोफाइल सक्रिय हैं जिनमें से कुछ फेक हैं और कुछ उनके प्रशंसक चला रहे हैं. इसीलिए पार्टी चाहती है कि ट्विटर जब अकाउंट को वेरिफाई करे, तभी प्रियंका का अकाउंट सक्रिय किया जाए. प्रियंका के सोशल मीडिया कैंपेन का जिम्मा कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की प्रभारी दिव्या स्पंदना ही संभालेंगी. दिव्या के व्यंग्यात्मक पोस्ट और ट्वीट गाहे-बगाहे धूम मचाते रहते हैं. प्रियंका के पुराने भाषणों को सोशल मीडिया पर शेयर करेगी कांग्रेस कांग्रेस ने प्रियंका के राजनीति में प्रवेश का माहौल बनाने के लिए उनके पुराने भाषणों और वीडियो इत्यादि अभी से विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए साझा करने शुरू कर दिए हैं. प्रियंका गांधी ने यह भाषण अपनी मां व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अपने भाई राहुल गांधी के लिए पिछले चुनाव में प्रचार के दौरान दिए थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे प्रियंका के वीडियो शेयर करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं. बंगाल: अमित शाह की रैली के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़, BJP बोली- राज्य में तालिबानी राज कांग्रेस सूत्र का कहना है कि प्रियंका गांधी अपने सोशल मीडिया अभियान में सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाएंगी. इसके बाद लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने पर वह धीरे-धीरे अन्य राष्ट्रीय मुद्दे उठाएंगी. राहुल गांधी की ही तरह प्रियंका के भाषणों के लिए भी एक यूट्यूब चैनल शुरू किया जा सकता है जहां उनके भाषणों की लाइव स्ट्रीमिंग हो सके और लोगों से बातचीत की जा सके. सोशल मीडिया पर खूब हो रही है प्रियंका गांधी की चर्चा प्रियंका के 23 जनवरी को सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा के बाद से वह सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया में छाईं हुई हैं. वह फेसबुक और ट्विटर पर वह ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति से उनकी चर्चा और अधिक बढ़ेगी. वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget