एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi Dance: प्रियंका गांधी के डांस से मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला, समझिए पूरा मामला

Priyanka Gandhi Dance: प्रियंका का फोकस इन दिनों महिला वोटर्स पर ज्यादा है. शायद यही वजह है कि जब वो आदिवासी महिलाओं के बीच पहुंचीं तो उन्हें लुभाने के लिए उनके पारंपरिक नाच में शामिल हो गईं.

Priyanka Gandhi Dance: देश में जब जनरल रावत समेत 13 लोगों की शहादत को लेकर ग़म का माहौल है तो इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गोवा में कुछ आदिवासी महिलाओं के साथ डांस कर रही हैं. इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है. जानिए पूरा मामला क्या है.

डांस से विवादों में प्रियंका

एक तरफ जहां सारा देश अपने वीर सपूत और सेना के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहा था वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गोवा में आदिवासी महिलाओं के साथ डांस कर रही थीं. लोक कलाकारों के साथ डांस करने के पीछे भले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का इरादा उनके बीच अपनापन जताने की रही हो, लेकिन इन तस्वीरों ने उन्हें विवाद के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसीलिए एक दिन पहले प्रियंका गांधी गोवा दौरे पर गई थीं. प्रियंका का फोकस इन दिनों महिला वोटर्स पर ज्यादा है. शायद यही वजह है कि जब वो आदिवासी महिलाओं के बीच पहुंचीं तो उन्हें लुभाने के लिए उनके पारंपरिक नाच में शामिल हो गईं.

बीजेपी ने साधा निशाना

डांस का ये वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका गांधी को बीजेपी नेताओं ने आड़े हाथ लिया और कई सवाल खड़े कर दिए. सबसे पहले बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने इस वीडियो को ट्वीट कर प्रियंका गांधी पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘’26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी. भाई की ही तरह प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है. क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है?’’

प्रियंका पर सवालों की बौछार यहीं पर नहीं रुकी.  कुछ दिन पहले अकाली दल को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले मनजिंदर सिह सिरसा ने भी प्रियंका गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘’आज जब हर देशवासी नम आंखों से जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे रहा है. प्रियंका गांधी गोवा में नाच-गा रही हैं. मुंबई 26/11 हमले के बाद राहुल गांधी भी पार्टी कर रहा था. शर्म आती है इन पर.’’

यह भी पढ़ें-

ABP Shikhar Sammelan: छत्तीसगढ़ के सीएम Bhupesh Baghel ने ओवैसी को बताया BJP की बी टीम, Mamata पर साधा निशाना

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 992 केस दर्ज, 393 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget