एक्सप्लोरर

मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर प्रियंका का हमला, कहा- ‘राहुल ठीक कहते हैं अमीरों का होता है चौकीदार’

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के आधार को मजबूत करने में जुटी हैं. वह पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी है. वह आज प्रयागराज से तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंची.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जोरदार हमला किया है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि गरीब लोगों के चौकीदार नहीं होते. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि राहुल ठीक कहते हैं कि चौकीदार किसानों का नहीं अमीरों का होता है.

ये चुनवा देश के हित का चुनाव है- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’उनकी मर्जी वह (पीएम मोदी) अपने नाम के आगे क्या लगाएं. मुझे एक किसान भाई ने कहा है कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं. हम किसान तो अपने चौकीदार खुद होते हैं.’ उन्होंने कहा कि ये चुनवा देश के हित का चुनाव है.

केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहा, ''पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के बाकी नेता कौनसे अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं?'' बता दें कि  महेश शर्मा यूपी के सिकंदराबाद में कहा, ''पप्पू कहता है कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा. अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई हैं.''

प्रियंका गांधी पर संस्कृति मंत्री महेश शर्मा का विवादित बयान, कहा- अब तो 'पप्पू की पप्पी' भी आ गई हैं

तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंची- प्रियंका

बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के आधार को मजबूत करने में जुटी हैं. वह पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी है. वह आज प्रयागराज से तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंची. प्रियंका गांधी के साथ हाल ही में बीजेपी छोड़कर काग्रेस में शामिल हुईं साबित्रि बाई फुले भी मौजूद थीं.

गांधी की इस यात्रा में छह संसदीय क्षेत्र- प्रयागराज, फूलपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी शामिल हैं. उनकी तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में संपन्न होगी. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आम चुनाव होंगे और परिणामों की घोषणा 23 मई को की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

यूपी में 7 सीटें छोड़ने पर मायावती के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा

जस्टिस पिनाकी घोष हो सकते हैं पहले लोकपाल, जयललिता से लेकर आडवाणी तक पर सुनाए फैसले

बीजेपी विधायक ने कहा- प्रमोद सावंत या विश्वजीत राणे होंगे गोवा के मुख्यमंत्री

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget