एक्सप्लोरर

Rishi Sunak: मोरारी बापू की राम कथा में पहुंचे ऋषि सुनक, बोले- प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि हिंदू के रूप में आया हूं

British PM Rishi Sunak: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आध्यात्मिक नेता मोरारी बापू की राम कथा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ''मेरे लिए आस्था बहुत व्यक्तिगत है.''

Rishi Sunak Visits Ram Katha Of Morari Bapu: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार (15 अगस्त) को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के परिसर में प्रमुख आध्यात्मिक नेता मोरारी बापू की राम कथा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मोरारी बापू की व्यास पीठ पर पुष्पांजलि अर्पित की और 'जय सियाराम' का नारा लगाया.

उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में मोरारी बापू की राम कथा में उपस्थित होना सम्मान और खुशी की बात है. प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं आज यहां एक प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक हिंदू के रूप में हूं.''

मेरे लिए आस्था बहुत व्यक्तिगत- ऋषि सुनक
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कहा, ''मेरे लिए आस्था बहुत व्यक्तिगत है. यह मेरे जीवन के हर पहलू में मेरा मार्गदर्शन करती है. प्रधानमंत्री बनना एक बड़ा सम्मान है, लेकिन यह कोई आसान काम नहीं है. हमें कठिन निर्णय लेने होते हैं, कठिन विकल्पों का सामना करना पड़ता है और यह मुझे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिए साहस, शक्ति और लचीलापन देता है.''

'भगवान गणेश की मूर्ति रखना गर्व की बात'
उन्होंने अपने भाषण में कहा, ''आज मैं यहां एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं, बल्कि एक हिंदू की तरह आया हूं.'' सुनक ने अपने भाषण के दौरान, चांसलर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 11 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दिवाली के अवसर पर दीये जलाने के क्षण को याद किया और कहा कि उनके लिए अपने डेस्क पर भगवान गणेश की मूर्ति रखना गर्व की बात है.

मोरारी बापू ने भारतीय तिरंगा फहराया
कथा से पहले मोरारी बापू ने सुबह आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता के 76 वर्षों का प्रतीक भारतीय तिरंगा फहराया. 

मोरारी बापू ने 921वां पाठ किया आयोजित
बता दें कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि मोरारी बापू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के मैदान में 'मानस विश्वविद्यालय' शीर्षक से अपना 921वां पाठ आयोजित किया है, जो इसे ब्रिटिश विश्वविद्यालय में आयोजित हिंदू कार्यक्रम का अग्रणी उदाहरण बनाता है.

यह भी पढ़ें- India-China Tension: भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की बैठक, LAC पर सैनिकों की वापसी पर भी हुई बात, इन मुद्दों को लेकर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए', होसबोले के बयान पर आया RSS चीफ मोहन भागवत का रिएक्शन
'PAK के साथ बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए', होसबोले के बयान पर आया मोहन भागवत का रिएक्शन
होर्मुज में 3 भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर तो मार्को रुबियो ने दिखाई अकड़, कहा- 'अगर US नाकेबंदी तोड़ी तो...'
होर्मुज में 3 भारतीयों की मौत पर भड़के एस जयशंकर तो मार्को रुबियो ने दिखाई अकड़, कहा- 'अगर US नाकेबंदी तोड़ी तो...'
Upendra Kushwaha: RLM राष्ट्रीय अधिवेशन में उपेंद्र कुशवाहा की दोबारा ताजपोशी, परिसीमन से विशेष पैकेज तक कई प्रस्ताव पारित
RLM राष्ट्रीय अधिवेशन में उपेंद्र कुशवाहा की दोबारा ताजपोशी, परिसीमन से विशेष पैकेज तक कई प्रस्ताव पारित
17 जून को कोटा का दौरा करेंगे राहुल गांधी, छात्रों से होंगे रूबरू, शिक्षा और रोजगार पर होगी खुली चर्चा
17 जून को कोटा का दौरा करेंगे राहुल गांधी, छात्रों से होंगे रूबरू, शिक्षा और रोजगार पर होगी खुली चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
Bharat Bhhagya Vidhata BO Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दो दिन में हुई सिर्फ इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दो दिन में हुई सिर्फ इतनी कमाई
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
Video: ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
Embed widget