एक्सप्लोरर

FTA Agreement: पीएम मोदी और ऋषि सुनक गले मिले, ब्रिटिश उच्चायोग ने ट्वीट करके लिखा, 'मजबूत दोस्ती'

British PM Rishi Sunak: ब्रिटिश सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत 2022 की तीसरी तिमाही के अंत में बीती चार तिमाहियों में ब्रिटेन का 12वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था.

G7 Summit Hiroshima: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन से अलग रविवार (21 मई) को अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत के दौरान इस महत्वाकांक्षी डील को जारी रखने का फैसला किया. 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ मुलाकात बहुत सार्थक रही. हमने व्यापार, नवोन्मेष, विज्ञान और ऐसे अन्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की." विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा, "व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ सार्थक बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए से जुड़ी वार्ताओं में हुई प्रगति का जायजा लेने के साथ-साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की."

सहयोग बढ़ाने पर सहमति 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी और सुनक ने व्यापार एवं निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा और दोनों देशों के नागरिकों के बीच परस्पर संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की.

व्यापार संबंधों इजाफे की उम्मीद

भारत और ब्रिटेन पिछले साल जनवरी से एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं, जिसका मकसद एक ऐसे व्यापक समझौते पर सहमति बनाना है, जिससे दोनों देशों के बीच 2022 के अनुमानित 34 अरब पाउंड के द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच भारत-ब्रिटेन एफटीए के नौवें दौर की वार्ता पिछले महीने कई नीतिगत क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा के साथ संपन्न हुई.

एक मजबूत दोस्ती

मोदी ने ब्रिटिश पीएम के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, "हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ उपयोगी चर्चा." भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने पीएम मोदी की पोस्ट को रीट्वीट किया और नेताओं के गले लगने की और भी तस्वीरें शेयर कीं. कैप्शन में लिखा गया, "एक मजबूत दोस्ती."

बता दें कि ब्रिटिश सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत 2022 की तीसरी तिमाही के अंत में बीती चार तिमाहियों में ब्रिटेन का 12वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था. दोनों देशों के बीच हुआ व्यापार ब्रिटेन के कुल व्यापार का 2.1 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें: Monsoon Rain: मानसून में देरी, कम बारिश की संभावना... इन राज्यों के किसानों को उठाना पड़ सकता है नुकसान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
Video: दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
Embed widget