एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा शनिवार से, रविवार को करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार से तीन दिन के दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे. इस दौरान वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं. आपको बता दें कि हाल ही में उद्धव ने राष्ट्रपति चुनाव में स्वतंत्र रूखे रखने की धमकी दी है.

18 जून को ठाकरे से मुलाकात करेंगे अमित शाह

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हमें शिवसेना के वोट मिलने की उम्मीद हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी एक ऐसे उम्मीदवार के खिलाफ वोट करना नहीं चाहेगी जिसके अगला राष्ट्रपति बनने की प्रबल संभावना है. दरअसल शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि शाह 18 जून को ठाकरे से मुलाकात करेंगे.

राष्ट्रपति चुनाव में BJP के खिलाफ वोट देने का इतिहास

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच सत्ता संघर्ष के कारण दोनों हिंदुत्व पार्टियों के बीच रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण हैं. शिवसेना का राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार के खिलाफ वोट देने का इतिहास रहा है.

राष्ट्रपति पद के लिए मोहन भागवत के नाम का प्रस्ताव

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी चुनाव में स्वतंत्र रूख अपना सकती है. शिवसेना ने राष्ट्रपति पद के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नाम का प्रस्ताव दिया था. हालांकि भागवत ने इस पर अनिच्छा जताई थी जबकि बीजेपी में भी इस प्रस्ताव पर खास उत्साह नहीं देखा गया.

शिवाजी पार्क में पुष्पांजलि अपर्ति करने का भी कार्यक्रम

खबरों के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कल शिवाजी पार्क में शिवाजी, भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि अपर्ति करने का भी कार्यक्रम है.

BJP के सांसदों से भी मुलाकात करेंगे अमित शाह

पार्टी ने एक बयान में कहा कि बाद में अमित शाह मुख्यमंत्री के आवास पर राज्य मंत्रियों के साथ बैठक से पहले निर्वाचित प्रतिनिधियों के अलावा बीजेपी के सांसदों, विधायकों, प्रदेश कार्यालय पदाधिकारियों, जिला और मंडल प्रमुखों से मुलाकात करेंगे. वह पार्टी के सभी सांसदों से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह 17 जून को राज्य की कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और बाद में पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए समीक्षा

पार्टी के बयान के अनुसार, अपने दौरे के आखिरी दिन शाह मुंबई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शती वर्ष कार्य विस्तारक योजनाओं की बैठक करेंगे और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे.

पार्टी के कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के साथ बातचीत

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रावसाहब दनवे ने कहा कि शाह के दौरे का मकसद पार्टी के आधार को मजबूत करना है. दनवे ने कहा, शाह का दौरा राष्ट्रपति चुनाव या कैबिनेट में फेरबदल के बारे में नहीं है. यह अखिल भारतीय दौरे का हिस्सा है जिसके तहत वह पार्टी के कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget