एक्सप्लोरर

नीतीश का कांग्रेस पर खुला हमला, बोले- ‘राष्ट्रपति चुनाव के लिए JDU को भरोसे में नहीं लिया’

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर खुला हमला बोला है. नीतीश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को भरोसे में नहीं लिया. उन्होंने कहा है कि मौजूद हालात के लिए खुद कांग्रेस जिम्मेदार है. बिहार में नीतीश कुमार कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे हैं.

नीतीश ने कहा है, ‘’कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडीयू को भरोसे में नहीं लिया है. रिश्तों में तनातनी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस संघ मुक्त भारत बनाने की बात करकी है, लेकिन विपक्ष को साथ लेने की कोशिश नहीं कर रही है.’’

बिहार में राज्यस्तरीय कार्यकारणी की बैठक में नीतीश ने कांग्रेस के सामने एक सवाल खड़ा करते हुए पूछा है, ‘’क्या विपक्ष की एकता के बिना कांग्रेस संघ मुक्त भारत बना सकती है?’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस जिस तरह की सिद्धांत की राजनीति की बात करती है, उसके लिए उन्हें जवाब देना आता है. अब यह वह कांग्रेस नहीं रही जो नेहरु और गांधी के सिद्धांतों पर कार्य करती थी.’’

नीतीश का कांग्रेस पर खुला हमला, बोले- ‘राष्ट्रपति चुनाव के लिए JDU को भरोसे में नहीं लिया’

इतना ही नहीं नीतीश ने कहा, ‘’कांग्रेस की वजह से ही यूपी और असम में हमारा गठबंधन नहीं हो पाया.’’ नीतीश ने ये भी कहा, ‘’मैं किसी के पीछे पीछे नहीं चलता बल्कि अपनी नीतियों पर कायम रहता हूं. जब मैं एनडीए का हिस्सा था तब भी हमने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए.’’ 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करते हुए नीतीश ने कहा, ‘’हमारी छोटी क्षेत्रीय पार्टी है इसलिए हम 2019 की रेस में नहीं हैं.’’ महागठबंधन पर नीतीश ने कहा, ‘’आखिरी वक्त तक वो महागठबंधन के साथ हैं, नीतीश ने ये भी कहा कि अगर अगस्त में होने वाली लालू की रैली के लिए न्योता मिलेगा तो वो जरूर जाएंगे.’’

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडीयू ने एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करने का फैसला किया है. जबकि बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस का महागठबंन है. वहीं, आरजेडी ने यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन करने का एलान कर दिया है.

जेडीयू के इस फैसले के बाद से बिहार में महागठबंधन में दरार पैदा हो गई है. 27 अगस्त को पटना में आरजेडी की 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ' महारैली में जेडीयू के शामिल होने पर भी सस्पेंस बरकार है. आरजेडी से रैली के लिए सीएम नीतीश को न्योता नहीं मिला है.

बिहार में महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है. विधानसभा चुनावों में आरजेडी ने 80 सीटों पर जीत हासिल की है. जेडीयू के खाते में 71 और कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget