एक्सप्लोरर

10 बड़ी बातें: मोटेरा स्टेडियम में राष्ट्रपति ट्रंप ने जमकर की भारत और पीएम मोदी की तारीफ

डोनल्ड ट्रंप ने नमस्ते कहकर अपने भाषण की शुरूआत की और कहा कि मोटेरा स्टेडियम बहुत खूबसूरत है.राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत में हर नागरिक को हक मिला है. यहां हर धर्म के लोग है, जो मेलभाव से रहते हैं.

अहमदाबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर हैं. आज सुबह पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचकर दोनों मेहमानों का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. यहां राष्ट्रपति ट्रंप ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत अमेरिका संबंधों की मजबूती की बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की. यहां पढ़ें राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण की दस बड़ी बातें...

1. डोनल्ड ट्रंप ने नमस्ते कहकर अपने भाषण की शुरूआत की. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हमेशा भारत का वफादार बना रहेगा. मोदी देश के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं. मोटेरा स्टेडियम बहुत खूबसूरत है. मैं इस शानदार स्वागत के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं. राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा- 5 महीने पहले अमेरिका ने पीएम मोदी का स्वागत किया था, आज हिंदुस्तान हमारा स्वागत कर रहा है यह हमारे लिए खुशी की बात है. आज हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारा स्वागत किया, आज से भारत हमारे लिए सबसे अहम दोस्त होगा.

2. प्रधानमंत्री मोदी का जीवन दिखाता है कि इस देश में विकास की कितनी संभावनाएं हैं. उनके पिता चाय बेचा करते थे. जब प्रधानमंत्री मोदी छोटे ते तब उन्होंने एक इसी शहर में एक चाय की दुकान में काम किया था. प्रधानमंत्री मोदी भारतीय गणतंत्र के सबसे मजबूत नेताओं में शुमार हैं.

3. ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बहुत कामयाब नेता है. वह बेहतरीन काम कर रहे हैं. मोदी कठोर मेहनत की मिसाल हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. गावों में बिजली पहुंचाना मोदी की बड़ी उपलब्धि है.

4. ट्रंप ने कहा कि भारत में हर नागरिक को हक मिला है. यहां हर धर्म के लोग है, जो मेलभाव से रहते हैं. यहां सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं. भारतीय लोग बहुत मेहनती हैं. अमेरिका में 40 लाख भारतीय रहते हैं, जो हमारे मित्र हैं और वहां हर क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं. आप कहीं भी चले जाएं वहां चार में से एक भारतीय दिख जाता है.

5. डोनाल्ड ट्रंप ने उज्जवला, इंटरनेट सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाओं का उल्लेख करते किया. उन्होंने कहा कि आज भारत बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है, जो इस सेंचुरी की सबसे बड़ी बात है. आपने ऐसा एक शांतिपूर्ण देश होने के साथ हासिल किया है.

6. ट्रंप ने कहा कि हमारे देश के लिए आपने जो योगदान दिया है अमेरिका उसके लिए भारत का धन्यवाद करता है. भारत में दिवाली का पर्व मनाया जाता है, आने वाले दिनों भारत के लोग होली भी मनाएंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर आगे बढ़ेंगे.

7. बॉलीवुड का जिक्र करते हुए डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत में लगभग 2000 फिल्में हर साल बनती हैं, जिसे बॉलीवुड कहते हैं. इसमें डांस है, ड्रामा, इमोशंस है. यहां डीडीएलजे जैसी फिल्में हैं.

8. ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही देश आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं. हमने आईएसआईएस को सौ फीसदी खत्म किया है. हमें आतंकवाद की विचारधारा को खत्म करना है. हमने पाकिस्तान के साथ सकारात्मक काम किया है ताकि वहां से आतंकवाद को खत्म किया जा सके. हमें शांति को बहाल करना है.

9. ट्रंप ने कहा भारत और अमेरिका को आतंकवाद से लड़ने के लिए बड़े कदम उठाने की जरूरत है. हम भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए समझौते करेंगे. हमारी अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है. हम कारोबार के क्षेत्र में कम से कम प्रतिबंध करेंगे. मोदी ने अपने देश में बड़े आर्थिक सुधार किए हैं. मोदी के नेतृत्व भारत विकास कर रहा है.

10. ट्रंप ने कहा हमें गर्व है कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है. भारत ने चंद्रयान को लेकर जो काम किया है, वह बहुत अच्छा है. भारत नई ऊंचाईय़ों को छू रहा है. अंतरिक्ष में सितारों के बीच भारत का काम बहुत अच्छा रहा है. पीएम मोदी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई. अभी भारत को इससे बहुत आगे जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget