एक्सप्लोरर

'संकट' पर बोले सिसोदिया- विधायकों ने नहीं लिया एक पैसे का फायदा, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

अपनी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए सिसोदिया बोले कि तीन साल में बिजली-पानी के दाम को बढ़ने नहीं दिया गया है.

नई दिल्ली: लाभ का पद रखने को लेकर आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने की चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है. आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बिना हमारी बात सुने, बिना सबूत मांगे चुनाव आयोग ने अपनी राय दी. ये बेहद पक्षपाती राय दी गई है. राष्ट्रपति जी से हम मिलने का वक्त मांग रहे हैं.

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने सफाई देते हुए कहा कि सारे कह रहे हैं ऑफिस ऑफ प्रॉफिट हो गया, कैसा प्रॉफिट हुआ, किसी ने एक पैसे नहीं लिए साथ ही ना ऑफिस लिया ना गाड़ी और ना ही सैलरी ली. सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार और बीजेपी आम आदमी पार्टी सरकार के चौथे गियर के काम से घबरा गई है. अपनी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए सिसोदिया बोले कि तीन साल में बिजली-पानी के दाम को बढ़ने नहीं दिया गया है.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह चुनावों से नहीं डरती है. आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख गोपाल राय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी अनुशंसा भेजने से पहले पार्टी का पक्ष नहीं सुना. दिल्ली का सियासी पारा आसमान पर, संभावित उपचुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने कसी कमर

गोपाल राय ने कहा, ‘‘यह अलोकतांत्रिक कदम है. वे दिल्ली के लोगों, सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री से बदला ले रहे हैं.’’ आप नेता ने कहा कि 11 राज्यों में संसदीय सचिवों की नियुक्ति की गयी लेकिन केवल आप को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘यह दोहरा मापदंड है. क्या संविधान सब पर लागू नहीं होता है? हमें परेशान किया जा रहा है. यह ब्रिटिश राज से भी बुरा है.’’ कपिल मिश्रा का दावा-आंतरिक सर्वे में सारी सीटें हार रही है आप, पार्टी का सर्वे से ही इनकार

आप नेता ने कहा, ‘‘हम न्याय की मांग को लेकर सभी लोकतांत्रिक मंचों पर जाएंगे.’’ लोगों तक आप की पहुंच को रेखांकित करते हुए राय ने कहा, ‘‘हम चुनावों से डरे नहीं हैं. हमारा भाग्य लोग तय करते हैं.’’ डिटेल खबर यहां पढ़ें 

विवाद पर बोले अन्ना- हमने पहले ही रास्ते अलग कर लिए थे, अब कोई संपर्क नहीं है 

लाभ का पद विवाद: केजरीवाल का ट्वीट, कहा- अंत में जीत सच्चाई की होती है

दिल्ली की 20 सीटों का त्वरित सर्वे: बीजेपी-आप को 8-8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget