एक्सप्लोरर

'विधानसभा भंग नहीं, ये सस्पेंडेड एनिमेशन है', मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर बोले संबित पात्रा

Manipur President Rule: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है, इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

Sambit Patra on Manipur Political Crisis: मणिपुर में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने इस पर बयान देते हुए कहा कि विधानसभा भंग नहीं हुई है, बल्कि यह "सस्पेंडेड एनिमेशन" में है.

राज्य में पिछले 21 महीनों से जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आखिरकार रविवार को इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे से मणिपुर की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा और केंद्र सरकार क्या निर्णय लेगी. सूत्रों के अनुसार, भाजपा अगले दो दिनों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला ले सकती है.

राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने का आदेश जारी किया
मणिपुर विधानसभा सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया कि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने अनुच्छेद 174(1) के तहत विधानसभा को भंग करने का आदेश दिया. बता दें कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की सिफारिश पर 12वीं मणिपुर विधानसभा का 7वां सत्र बुलाया गया था, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद यह सत्र शुरू नहीं हो पाया. इसके चलते राज्यपाल ने इस सत्र को निरस्त करने का फैसला लिया.

अविश्वास प्रस्ताव और मुख्यमंत्री पद की चुनौती
सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी. हाल ही में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, लेकिन भाजपा के पास सरकार बचाने के लिए पर्याप्त संख्या थी. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक करीब 12 विधायक मुख्यमंत्री परिवर्तन के पक्ष में थे और पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर अविश्वास प्रस्ताव में बीरेन सिंह के खिलाफ वोट कर सकते थे.

इस्तीफे से पहले की घटनाएं
2-3 फरवरी: राज्यपाल अजय भल्ला ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य के हालात पर रिपोर्ट सौंपी.
5 फरवरी: मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिल्ली जाकर अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी.
6 फरवरी: बीरेन सिंह प्रयागराज पहुंचे और कुंभ में स्नान किया. इसी दौरान राज्यपाल भल्ला भी प्रयागराज पहुंचे.
7 फरवरी: बीरेन सिंह प्रयागराज से दिल्ली लौटे.
9 फरवरी: दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद वे मणिपुर लौटे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया. अब यह देखना अहम होगा कि भाजपा नया मुख्यमंत्री नियुक्त करती है या राष्ट्रपति शासन को आगे जारी रखती है. हालंकि मणिपुर में नए नेतृत्व को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें : भारत-बांग्लादेश सीमा पर किस तरह की चुनौतियों का सामना कर रही मोदी सरकार, केंद्र ने लोकसभा में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget