एक्सप्लोरर

अग्नि 5 के सफल परीक्षण के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी डीआरडीओ को बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को परमाणु क्षमता से लैस अंतर महाद्वीपीय मिसाइल अग्नि-पांच के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी और कहा कि इससे भारत की सामरिक प्रतिरक्षा में जबरदस्त इजाफा होगा.

ओड़िशा अपतटीय क्षेत्र में स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से भारत की सर्वाधिक घातक मिसाइल के परीक्षण के बाद राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘अग्नि पांच के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई. इससे हमारी सामरिक और प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा.’’ प्रधानमंत्री ने इसका श्रेय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और यहां के वैज्ञानिकों की मेहनत को दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘अग्नि पांच के सफल परीक्षण ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. इससे हमारी सामरिक प्रतिरक्षा में जबरदस्त इजाफा होगा.’’ यह इस मिसाइल के विकास से जुड़ा चौथा और कैनिस्टर प्रकार का दूसरा परीक्षण था. यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने में सक्षम है.

इससे पहले 19 अप्रैल, 2012 को अग्नि-पांच का पहला, 15 सितंबर, 2013 को दूसरा और 31 जनवरी, 2015 को तीसरा परीक्षण किया गया. सूत्रों ने बताया कि अग्नि श्रृंखला की यह सबसे आधुनिक मिसाइल है, जिसमें नेविगेशन, गाइडेंस, वारहेड और इंजन से जुड़ी नयी तकनीकों को शामिल किया गया है.

इस दौरान स्वदेश में निर्मित कई नयी प्रौद्योगिकी का भी सफल परीक्षण किया गया. बहुत सटीक रिंग लेजर गायरो आधारित इनरशियल नेविगेशन सिस्टम और सबसे आधुनिक एवं सटीक माइक्रो नेविगेशन सिस्टम ने कुछ मीटर की सटीकता से लक्ष्य भेदन को सुनिश्चित किया. डीआरडीओ के एक अधिकारी ने बताया कि बहुत तेज गति से चलने वाले कंप्यूटर और चूक का पता लगाने वाले सॉफ्टवेयर और मजबूत और विश्वसनीय बस ने मिसाइल का मार्गदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
ISRO निजीकरण विवाद: असली तस्वीर क्या है और इसके क्या मायने हैं?
ISRO निजीकरण विवाद: असली तस्वीर क्या है और इसके क्या मायने हैं?
रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम, 1.10 लाख करोड़ के खरीद प्रस्ताव को DAC की मंजूरी
रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम, 1.10 लाख करोड़ के खरीद प्रस्ताव को DAC की मंजूरी
Xप्लेन: क्या J&K-लद्दाख पर भारत पीछे हटा? UN के नए नक्शे में दुनिया कितनी अलग
क्या J&K-लद्दाख पर भारत पीछे हटा? UN के नए नक्शे में दुनिया कितनी अलग

वीडियोज

SWATANTRA की फिजिकल पेशी क्यों नहीं? वकील ने उठाए सवाल, परिवार को अनहोनी का शक! |ABPLIVE
WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE
SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
घर बैठे बनवा सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, MP में लॉन्च हुआ पोर्टल
घर बैठे बनवा सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, MP में लॉन्च हुआ पोर्टल
Embed widget