एक्सप्लोरर

President in Ayodhya: स्पेशल ट्रेन से 29 अगस्त को अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद, रामलला के करेंगे दर्शन

President in Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी राष्ट्रपति को राम मंदिर के निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे. कार्यक्रम के मुताबिक़ राष्ट्रपति उसी शाम को लखनऊ वापस लौट आएंगे.

President in Ayodhya: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को अयोध्या जाएंगे. इस दौरान वह अपनी विशेष ट्रेन में लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा करेंगे. ऐसा दूसरी बार होगा जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रेन से यात्रा करेंगे. वहीं,  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या में रामलला का दर्शन करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बनेंगे. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है.

9 बजे लखनऊ से रवाना होंगे राष्ट्रपति रामनाथ

निर्माण कार्य पूरा होने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या में अस्थायी टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन करेंगे. अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, 29 अगस्त को राष्ट्रपति अपनी विशेष ट्रेन से सुबह क़रीब 9 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और क़रीब 135 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. रामलला के दर्शन करने के अलावा राष्ट्रपति कोविंद के हनुमान गढ़ी मंदिर और कनक भवन जाकर पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम है.

इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भव्य स्वागत करने की भी योजना बन रही है. अयोध्या के संत समाज की तरफ़ से राम कथा पार्क में राष्ट्रपति का स्वागत किए जाने की संभावना है. वैसे राष्ट्रपति का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण या अवलोकन होगा. कार्यक्रम के मुताबिक़, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी राष्ट्रपति को राम मंदिर के निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे. कार्यक्रम के मुताबिक़ राष्ट्रपति उसी शाम को लखनऊ वापस लौट आएंगे.

सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भी रहेंगी मौजूद

दरअसल राष्ट्रपति 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर पहुंचेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे लेकिन सबसे अहम अयोध्या की यात्रा होगी. राष्ट्रपति की अयोध्या यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भी साथ रहने की संभावना है.

पिछले दो महीनों में ऐसा दूसरी बार होगा, जब राष्ट्रपति अपनी विशेष ट्रेन से यात्रा करेंगे. इसके पहले 25 जून को रामनाथ कोविंद ने विशेष ट्रेन से दिल्ली से कानपुर स्थित अपने पैतृक गांव की यात्रा की थी.

यह भी पढ़ें-

आज भी दुशांबे के रास्ते लौट रहे हैं काबुल में फंसे भारतीय, अपने साथ ला रहे हैं गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां 

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी, जनआशीर्वाद रैली में सीएम ठाकरे को कहे अपशब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
Explained: 3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?
3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget