एक्सप्लोरर

President Election 2022: UP उपचुनाव के रिजल्ट का पड़ेगा राष्ट्रपति चुनाव पर असर, जानें कैसे बदलेंगे समीकरण

President Election: राष्ट्रपति चुनाव में देशभर के वोटर जनप्रतिनिधियों के कुल वोट 10 लाख 86 हजार 431 का 14.86 फीसदी हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश के पास है.

UP Bypolls Results 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की आजमगढ़ (Azamgarh) और रामपुर (Rampur) दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी (BJP) उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) और आजमगढ़ सीट पर बीजेपी के घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) ने जीत दर्ज की. बीजेपी उम्मीदवारों के उपचुनाव में जीत अगले महीने होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में बड़ी अहम भूमिका निभाएगी.

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में देशभर के वोटर जनप्रतिनिधियों के कुल वोट 10,86,431 का 14.86 फीसदी हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश के पास है. बीजेपी उम्मीदवारों की इस जीत के बाद राष्ट्रपति चुनाव में NDA की कैंटिडेट द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की जीत की राह आसान होने वाली है. हांलाकि, NDA की वोट संख्या राष्ट्रपति चुनाव में देशभर के सभी राज्यों के वोटों की संख्या को मिलाकर भी उसपर भारी पड़ने वाली है. बावजूद इसके देश के सबसे बड़ा सूबा यूपी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाता है. क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी राज्यों के चयनित लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के वोट का मूल्य बराबर होता है, जो कि 700 है. लेकिन विधायकों के वोट का मूल्य राज्य की आबादी पर निर्भर करता है.

किसके पास कितनी संख्या

चूंकि देश के सबसे बड़े सूबे यूपी (UP) की आबादी करीब 25 करोड़ है, इसलिए विधायकों के वोट का मूल्य भी सबसे अधिक 208 है. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट, राज्यसभा की 31 और विधायकों की संख्या 403 है. इस आधार पर यूपी के लोकसभा सदस्यों का कुल मूल्य 56 हजार होता है. इस जीत के बाद अब यूपी में बीजेपी सांसदों की कुल संख्या बढ़कर 64 हो गई है और उसके सहयोगी अपना दल (एस) के पास 2 सांसद हैं. यानी यूपी में बीजेपी और उसके सहयोगी दल के पास कुल 66 सासंद हो जाते हैं. जिनके वोटों का मूल्य 46200 हो गया है. 

वहीं यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा (SP) के पास तीन सांसदों के वोटों का मूल्य मात्र 2100 ही है. कांग्रेस का एक सांसद है, जिसका मूल्य 700 है. वहीं सपा की धुर विरोधी समझे जाने वाली बसपा (BSP) के पास 10 सांसद हैं जिनके वोटों का मूल्य 7000 है. लेकिन, बसपा सुप्रीमो मायावती राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. 

राज्यसभा सीटों का गणित

यूपी में राज्यसभा की कुल 31 सीटें हैं जिनका कुल मूल्य 21700 है. जिनमें से 25 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी के राज्यसभा सांसदों का कुल मूल्य 17500 है. जबकि सपा के पास पांच राज्यसभा सांसद हैं, जिनका मूल्य 3500 होता है. वहीं बसपा के एक सदस्य का मूल्य 700 है. 

यूपी के विधायकों के वोट की वैल्यू

यूपी विधानसभा के कुल 403 विधायकों के वोटों की वैल्यू 83,824 है. इसमें से सबसे अधिक विधायकों की संख्या बीजेपी के पास है. बीजेपी गठबंधन के पास कुल 273 विधायक हैं इनका वोट वैल्यू 56,784 होता है. वहीं सपा गठबंधन के पास 125 विधायकों के वोट का मूल्य 26 हजार है. कांग्रेस और जनसत्ता दल के पास 2-2 विधायक हैं. इस समीकरण से साफ होता है कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को यूपी से कुल 119,084 वोट मिल सकते हैं. बीएसपी प्रमुख पहले ही एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर चुकीं है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra: केंद्र की डफली पर नाच रहे बागी विधायक, महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच 'सामना' से BJP पर बड़ा हमला

Maharashtra Politics: सुप्रीम कोर्ट में उद्धव और शिंदे गुट ने खड़ी की दिग्गज वकीलों की फौज, जानें-कौन किसके लिए होगा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget