एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे 14 सवाल, भेजा प्रेसिडेंशियल रेफरेंस

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से राज्यपाल और राष्ट्रपति की शक्तियों से जुड़े 14 सवाल पूछे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने बीते महीने एक सुनवाई के दौरान बड़ा फैसला दिया था.

President Droupadi Murmu: सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने एक बड़ा फैसला दिया था. एससी ने तमिलनाडु के राज्यपाल मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि राज्यपाल विधेयकों को अनिश्चितकाल तक के लिए नहीं रोक सकता. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सवाल किया है. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रीम कोर्ट से 14 सवाल पूछे हैं. ये सवाल राज्यपाल और राष्ट्रपति की शक्तियों से जुड़े हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से जो सवाल पूछे हैं, वे संविधान के अनुच्छेद 200, 201,361, 143, 142, 145(3) और 131 से जुड़े हैं. राष्ट्रपति ने पूछा है कि जब राज्यपाल के पास कोई बिल आता है तो उनके पास क्या विकल्प होता है और क्या राज्यपाल मंत्री परिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य है? इसी तरह से राष्ट्रपति ने कुल 14 सवाल पूछे हैं.

कैसे हुई मामले की शुरुआत

दरअसल इस मामले की शुरुआत तमिलनाडु के गवर्नर और राज्य सरकार के बीच हुए विवाद के बाद हुई. गवर्नर ने राज्य सरकार के बिल रोक दिए थे. सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को आदेश दिया कि राज्यपाल के पास किसी तरह का वीटो पावर नहीं है. कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल की ओर से भेजे गए बिल पर राष्ट्रपति को 3 महीने के अंदर फैसला लेना होगा.

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे ये सवाल -

  • बिल आने के बाद राज्यपाल के पास कौन-कौन से संवैधानिक विकल्प होते हैं
  • क्या राज्यपाल को फैसला लेते वक्त मंत्रिपरिषद की सलाह मानना अनिवार्य है
  • क्या राज्यपाल के फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया जा सकता है
  • क्या आर्टिकल 361 राज्यपाल के फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को रोक सकता है
  • राज्यपाल के लिए संविधान में अगर समयसीमा तय नहीं हो तो क्या कोर्ट यह तय कर सकती है
  • क्या राष्ट्रपति के फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया जा सकता है
  • क्या अदालत राष्ट्रपति के फैसलों पर समयसीमा तय कर सकती है
  • क्या सुप्रीम कोर्ट की राय लेना राष्ट्रपति के लिए अनिवार्य है
  • राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 142 से जुड़ा सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या अनुच्छेद 142 के तहत राष्ट्रपति या राज्यपाल के संवैधानिक कार्यों और आदेशों को बदला जा सकता है.

यह भी पढ़ें : Shehbaz Sharif: भारत से तनाव के बीच सेना के टैंक पर चढ़ गए पाक पीएम शहबाज शरीफ, कहा - 'बहादुरी के किस्से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! बांग्लादेश में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! ढाका में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
गुरुग्राम दुष्कर्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT को दिया निर्देश, पोक्सो कोर्ट में दाखिल करें चार्जशीट
गुरुग्राम दुष्कर्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT को दिया निर्देश, पोक्सो कोर्ट में दाखिल करें चार्जशीट
'मैं शपथ लेता हूं...', दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, जानें कौन-कौन बना मंत्री
'मैं शपथ लेता हूं...', दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, जानें कौन-कौन बना मंत्री
सीबीआई को सौंपी गई शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की जांच, DIG रैंक के अधिकारी करेंगे टीम लीड
सीबीआई को सौंपी गई शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की जांच, DIG रैंक के अधिकारी करेंगे टीम लीड

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
Punjab Board 12th Result 2026: कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
Embed widget