एक्सप्लोरर

President Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू को स्कूल में बदलना पड़ा था अपना नाम, जानिए इसके पीछे की कहानी

Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बचपन का नाम 'पुती' था जिसे उनके टीचर ने स्कूल में बदलकर द्रौपदी कर दिया था. जिसके बाद से सभी लोग उन्हें इसी नाम से पहचानने लगे.

President Draupadi Murmu Update: द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण (Chief Justice of Supreme Court NV Raman) ने उन्हें संसद भवन के सेंट्रल हॉल (Central Hall) में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बतौर राष्ट्रपति देश के नाम अपना संबोधन दिया.

इस दौरान उन्होंने अपनी शिक्षा और संघर्ष के दिनों का जिक्र कर लोगों को प्रेरित किया. आप में से बहुत कम ही लोग जानते होंगे की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बचपन का नाम कुछ और था. जिसे उनके स्कूल टीचर ने बदल कर उन्हें महाभारत (Mahabharat) के एक चरित्र पर आधारित नाम दिया था. 

टीचर ने इसलिए बदला नाम

आपको बता दें कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही ओडिशा से प्रकाशित होने वाली एक वीडियो पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके बचपन का संथाली नाम "पुती" था जिसे उनके टीचर ने बदलकर द्रौपदी कर दिया था. राष्ट्रपति मुर्मू ने पत्रिका को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि, "द्रौपदी मेरा मूल नाम नहीं था. यह मेरे शिक्षक द्वारा दिया गया था, जो मेरे मूल मयूरभंज से नहीं, बल्कि दूसरे जिले से थे." उन्होंने दावा किया कि आदिवासी बहुल मयूरंझ जिले के शिक्षक 1960 के दशक में बालासोर या कटक से यात्रा करते थे.

राष्ट्रपति ने बताया कि, "शिक्षक को मेरा पिछला नाम पसंद नहीं आया और इसे अच्छे के लिए बदल दिया." उन्होंने पत्रिका को बताया कि उन्हें इसलिए द्रौपदी कहा जाता है, क्योंकि ये 'महाभारत' के चरित्र से मिलता-जुलता नाम है. उन्होंने बताया कि उनका नाम को कई बार "दुरपदी" से "दोरपडी" में बदला गया था. संथाली संस्कृति में नाम नहीं मरते. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि अगर संथाली समाज में एक लड़की पैदा होती है, तो वह अपनी दादी का नाम लेती है, जबकि एक लड़के के पैदा होने पर उसे उसके दादा का नाम दिया जाता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनका स्कूलों और कॉलेजों में उपनाम टुडू था लेकिन एक बैंक अधिकारी श्याम चरण टुडू से शादी करने के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे मुर्मू लगाना शुरू कर दिया.  

इसे भी पढ़ेंः-

RBI Office Attendant: रिजर्व बैंक ने 4 बैंक पर लगाया बैन, अब पैसे की निकासी हुई सीमित

Govinda On Karan Johar: गोविंदा ने क्यों कहा था- 'करण जौहर हैं सबसे जलने वाले शख्स', वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget