एक्सप्लोरर

वक्फ बिल को लेकर गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर ने केंद्र और नीतीश कुमार को घेरा, कहा- 'मुसलमानों में...'

Waqf Amendment Bill 2025: प्रशांत किशोर ने वक्फ संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ा रहा है.

Prashant Kishor on Waqf Bill: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill 2025) को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए कहा कि इसे हिंदू या मुस्लिम विरोधी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, लेकिन इस विधेयक से मुस्लिम समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

सरकार पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने कहा, "आज़ादी के बाद हमारे संविधान निर्माताओं ने विभिन्न समुदायों को कुछ प्रतिबद्धताएं और आश्वासन दिए थे. ऐसे में इस पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वे उन प्रतिबद्धताओं का सम्मान करें. अगर सरकार इनमें कोई बदलाव कर रही है, जिससे किसी समुदाय पर असर पड़े, तो पहले उन्हें विश्वास में लिया जाना चाहिए."

नीतीश कुमार पर जमकर बरसे

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि "सरकार के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है, लेकिन वे यह कानून इसलिए ला पा रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार जैसे नेता उनका समर्थन कर रहे हैं. यदि नीतीश कुमार इस विधेयक के पक्ष में वोट न दें, तो सरकार इसे कभी कानून नहीं बना सकती."

मुसलमानों का शुभचिंतक बताते हैं कुछ नेता

उन्होंने आगे कहा कि "बीजेपी मुसलमानों को अपना वोट बैंक नहीं मानती, लेकिन जो नेता खुद को मुसलमानों का शुभचिंतक बताते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि क्या वे इस विधेयक का समर्थन कर अपनी कथनी और करनी में विरोधाभास नहीं दिखा रहे?"

इतिहास में दर्ज होगी नेताओं की भूमिका

प्रशांत किशोर ने कहा कि "जब इस दौर का इतिहास लिखा जाएगा, तो इस कानून की जिम्मेदारी बीजेपी से ज्यादा उन नेताओं पर होगी, जो खुद को गांधी, लोहिया और जयप्रकाश नारायण के विचारों का अनुयायी बताते हैं, लेकिन फिर भी इस बिल के समर्थन में वोट डाल रहे हैं."

क्या है वक्फ संशोधन बिल 

बता दें कि केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया है, जिसका उद्देश्य वक्फ बोर्ड के कार्यों को सुव्यवस्थित करना और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाना है. यह विधेयक वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करेगा, जिससे संपत्तियों के प्रशासन में आने वाली कानूनी चुनौतियों का समाधान किया जा सके. सरकार के अनुसार, इस संशोधन से अवैध कब्जों पर रोक लगेगी, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी, और वक्फ बोर्ड की जवाबदेही सुनिश्चित होगी. सरकार का दावा है कि इससे मुस्लिम समुदाय की संपत्तियों का उचित प्रबंधन होगा और उनके कल्याणकारी कार्यों को बल मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

वक्फ पर NDA एकजुट, विपक्ष ने बनाया खास 'प्लान', लोकसभा में आज पेश होगा बिल, हंगामे के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget