एक्सप्लोरर

मोदी-शाह को लेकर ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर, नीतीश पर भी कर दी भविष्यवाणी

प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू के 12 सांसदों का समर्थन पाने के लिए बीजेपी नीतीश कुमार को बिहार में मुख्यमंत्री बनाए हुए है. पीके ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि नीतीश अगली बार CM नहीं बन पाएंगे.

PK on Nitish Kumar: जनसुराज के संस्थापक और प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बिहार का लाड़ला मुख्यमंत्री तो बता दिया, लेकिन उन्हें अगले 5 साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान क्यों नहीं किया. पीके ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह बिहार में नीतीश कुमार को मुखौटा बनारक किसी तरह वोट लेना चाहते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वो नीतीश को नहीं अपना सीएम बनाएंगे. 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को सिर्फ एक बार वोट किया है. साल 2010 में  जब उनकी पार्टी के 117 विधायक जीते थे. उसके अलावा जितनी बार वह मुख्यमंत्री रहे हैं, ज्यादातर समय बीजेपी के सहयोग से रहे हैं. पीके ने कहा, 'अगर नीतीश सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा हैं तो उसके असली गुनहगार बीजेपी है. ये दूसरे राज्यों में पार्टियों को तोड़कर, विधायकों को खरीदकर अपनी सरकार बनाते हैं. बिहार में ऐसे कैसे है कि इनके 75 विधायक हैं और नीतीश के 42 विधायक हैं और सामाजिक समीकरण के नाम पर सीएम नीतीश कुमार हैं.'

पूर्व चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में जेडीयू के 12 सांसदों का समर्थन पाने के लिए नीतीश कुमार को बिहार में मुख्यमंत्री बनाए हुए है. अगर पीएम मोदी और अमित शाह ने ये घोषणा कर दी कि चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार ही अगले 5 साल तक बिहार के सीएम रहेंगे तो चंपारण में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. 

पीके बोले- सीएम बने रहने के लिए कुछ भी करेंगे नीतीश कुमार

नीतीश द्वारा पीएम मोदी के पैर छूने पर भी प्रशांत किशोर ने कहा कि पैर छूना हमारी समाजाकि सभ्यता का हिस्सा है. आप अपने से बड़े या जिसको भी सम्मान देते हैं, उसका पैर छूते हैं, लेकिन नीतीश कुमार पार्लियांमेंट में जहां शपथ चल रही हो, वहां खड़े होकर पीएम का पैर छू रहे हैं. वहां केवल नीतीश कुमार व्यक्ति या नरेंद्र मोदी का मामला नहीं है. वो बिहार के मुख्यमंत्री हैं और 13 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.  वहां सभी राज्यों के सीएम थे क्या किसी दूसरे सीएम ने पीएम मोदी के पैर छुए. बिहार के सीएम होने के नाते देश की संसद में खड़े होकर पीएम का पैर छू रहे हैं तो यही दिखा रहा है कि वो सीएम बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. 

पीके ने नीतीश कुमार को लेकर की भविष्यवाणी

इस दौरान पीके ने नीतीश कुमार को लेकर एक भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि इस बार नीतीश कुमार की इतनी सीटें नहीं आएंगी कि वो सीएम बन पाएं. उन्होंने कहा, 'नीतीश ने हमेशा बीजेपी के साथ ही चुनाव लड़ा है, सिर्फ 2015 का चुनाव छोड़कर. वो लड़ते हैं बीजेपी के कैडर से, बीजेपी के फंड से, संगठन से और जीतने के बाद वो पलटते हैं. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के साथ ही चुनाव लड़ेंगे. उसके बाद बीजेपी बनाए तो ठीक नहीं तो आरजेडी के साथ चले जाएंगे. लेकिन अबकी बार उनकी इतनी सीटें नहीं आएंगी कि वो बिहार के सीएम बन पाएं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget