एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार पर फिर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- हमने 6 मुख्यमंत्री बनाए हैं, गोडसे की विचारधारा को नहीं हरा सकता महागठबंधन

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा, हम रोज कह रहे हैं कि भाजपा को महागठबंधन नहीं हरा सकता है. देखिए खुदा ने भी कैसे हमारी मदद की, दो-दो उपचुनाव हुए और दोनों जगह महागठबंधन वाले हारे हैं.

Prashant Kishor Lashed Out At Nitish Kumar: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर हमलावर हैं. अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान एक बार फिर पीके ने नीतीश को घेरने की कोशिश की है. पूर्वी चंपारण में प्रशांत किशोर ने कहा कि ये लोग आज हमारे साथ राजनीति कर रहे हैं. हमारे बनाए हुए देश में आज छह मुख्यमंत्री हैं. तमिलनाडु, तेलंगाना, बंगाल और दिल्ली आज वे लोग चला रहे हैं जिनकी जीत में मैंने अपना कंधा लगाया है. इस दौरान नीतीश को निशाने पर लेते हुए पीके ने कहा कि अगर उन्हें वोट देंगे तो ठगा ही महसूस करेंगे. 

सच की अपनी ताकत होती है- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा के दौरान कहा कि इतने मुख्यमंत्रियों की जीत में मैंने अपना कंधा लगाया है, इसके बावजूद हमको 100 गाड़ी और 500 लड़के रखने के लिए पैसा नहीं मिलेगा? कहां आप लोग भ्रम में हैं.  पीके पूर्वी चंपारण में एक छोटी सी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने कहा, हम अपना दिल फाड़कर दिखा देंगे, फिर भी आप लोग नहीं मानेंगे. इसीलिए हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि वोट नहीं दीजिए, लेकिन इस विचार को देखिए, जांचिए और मूल्यांकन कीजिए. अगर भरोसा हो तो साथ चलिए और अगर भरोसा नहीं हो तो जीतने के बाद करिएगा, घरबाइए नहीं हम आपका वोट लेने नहीं आए हैं. सच की अपनी ताकत होती है. 

'गोडसे की विचारधारा से लड़ना है'
प्रशांत किशोर ने अपने भाषण में आगे कहा, हम रोज कह रहे हैं कि भाजपा को महागठबंधन नहीं हरा सकता है. देखिए खुदा ने भी कैसे हमारी मदद की, दो-दो उपचुनाव हुए और दोनों जगह महागठबंधन वाले हारे हैं. आगे भी जितने चुनाव होंगे उसमें महागठबंधन की हार होगी, आप वोट देकर देख लीजिए. लोहे को लोहा काटता है. जिस भाजपा से आप लड़ना चाहते हैं वो विचारधारा आधारित व्यवस्था है, अगर गोडसे की विचारधारा से लड़ना है तो गांधी की विचारधारा वाली व्यवस्था को खड़ा करना पड़ेगा. इसीलिए हम ये प्रयास कर रहे हैं. ठीक लगे तो बहुत अच्छा है, अगर नहीं ठीक लगे तो जहां हैं वहां रहिए. नीतीश को वोट दीजिएगा तो ठगे ही जाओगे. 

इससे पहले चुनावों में रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर ने नीतीश को लेकर बड़ा दावा किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार जल्द पलटी मारने वाले हैं, वो दिल्ली में बीजेपी के साथ मिले हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में तो नीतीश महागठबंधन के साथ हैं, लेकिन दिल्ली में उनके सांसद बीजेपी के साथ मिलकर कानून बनवा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - BJP-शिवसेना की सरकार ने विधानसभा में पारित किया महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक, अब CM के खिलाफ जांच बैठाना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
LIVE: मांगें हो पूरी..., 4 घंटे से धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को मिला साथ, मिलने पहुंचे सुप्रिया-अखिलेश
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget