एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी का आज आखिरी दिन, शाम को करेंगे राष्ट्र के नाम संबोधन

देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. आज शाम वो राष्ट्रपति के तौर पर देश के लोगों को आखिरी बार संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली थी.

नई दिल्ली: देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है. आज शाम वो राष्ट्रपति के तौर पर देश के लोगों को आखिरी बार संबोधित करेंगे. राष्ट्र के नाम उनका ये संबोधन शाम साढ़े सात बजे हो सकता है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली थी.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज राष्ट्रपति भवन में एक विदाई रात्रिभोज भी देंगे. इस भोज में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमाम केंद्रीय मंत्री, राजनीतिक पार्टियों के नेता और अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे.

प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति के पद की प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़ाई: हामिद अंसारी

इससे पहले राष्ट्रपति मुखर्जी को कल संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई दी गई. इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और विपक्ष के तमाम अहम नेता मौजूद थे. इस मौके पर दिए भाषण में प्रणब मुखर्जी ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की.

राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी का आज आखिरी दिन, शाम को करेंगे राष्ट्र के नाम संबोधन

राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, ‘’मैं पीएम मोदी के जोश और उर्जा के मुरीद हो गया हूं और उनकी यादों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं.’’ अपने भाषण में उन्होंने कहा, ‘’मुझे हर कदम पर देश में मूलभूत बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जोश और ऊर्जा से भरी सलाह और सहयोग का फायदा मिला है’’

राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने भाषण में अध्यादेश का सहारा लेने की बढ़ती प्रवृत्ति और संसद में चर्चाओं के घटते स्तर पर चिंता भी जाहिर की.

मुखर्जी ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है विधान निर्माण हेतु समर्पित संसद का समय कम होता जा रहा है.’’ उन्होंने सुझाव दिया, ‘’प्रशासन की लगातार बढ़ती जटिलता को देखते हुए विधानों को संसद में रखे जाने से पूर्व ही इनकी संवीक्षा की जानी चाहिए और उन पर पर्याप्त चर्चा की जानी चाहिए.’’ प्रणब दा ने आगे कहा, ‘’जब संसद कानून बनाने की अपनी भूमिका में असफल रहती है या चर्चा किये बिना कानून बनाती है, तो यह संसद के प्रति लोगों के विश्वास को खंडित करता है.’’

81 साल के प्रणब मुखर्जी अब राष्ट्रपति भवन छोड़कर दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर रहेंगे. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी राष्ट्रपति पद से मुक्त होने के बाद अपने निधन तक इसी बंगले में रहे थे. कलाम के निधन के बाद 10 राजाजी मार्ग केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को आवंटित किया गया था. राष्ट्रपति मुखर्जी को आवंटित किये जाने के बाद महेश शर्मा ने 10 राजाजी मार्ग का बंगला खाली कर दिया और 10 अकबर रोड के बंगले में चले गये.

राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी का आज आखिरी दिन, शाम को करेंगे राष्ट्र के नाम संबोधन

इससे पहले प्रणब मुखर्जी देश के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, और वित्त मंत्री समेत कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. अपने बेहद लंबे राजनीतिक सफर के दौरान प्रणब दा पांच बार राज्य सभा सांसद और दो बार लोकसभा सांसद चुने गए. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उत्तराधिकारी और देश के अगले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल यानी मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget