एक्सप्लोरर

प्रगति मैदान टनल में हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा, 2 अन्य की तलाश जारी

Pragati Maidan Tunnel Robbery: दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में अंडरपास के भीतर कार को रोककर बंदूक के दम पर लूटपाट की गई थी. ये वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई.

Delhi Pragati Maidan Loot CCTV: दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) इलाके में अंडरपास के भीतर कार को रोककर लूट के मामले में सोमवार (26 जून) को पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस को इस वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें चार अज्ञात बदमाश प्रगति मैदान इलाके में एक व्यस्त अंडरपास के भीतर एक कार को रोकते हुए और उसमें बैठे लोगों को बंदूक के दम पर लूटते हुए नजर आ रहे हैं. ये लूट 24 जून को हुई थी.

इससे पहले अधिकारियों ने सोमवार (26 जून) को बताया कि कथित घटना का फुटेज डेढ़ किलोमीटर लंबी प्रगति मैदान सुरंग में लगाए गए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह सुरंग नयी दिल्ली को सराय काले खां और नोएडा से जोड़ती है और इसमें पांच अंडरपास हैं. पुलिस के मुताबिक, वह शिकायतकर्ताओं, उनके नियोक्ता और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के पीछे किसी अंदरूनी व्यक्ति का तो हाथ नहीं है. 

प्रगति मैदान टनल लूट सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी कैमरे में कैद 22 सेकेंड के वीडियो में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश एक कैब का पीछा करते और अंडरपास के भीतर उसे रोकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैब रुकते ही दोनों मोटरसाइकिल पर पीछे की सीट पर सवार बदमाश उतरकर अपनी बंदूकें निकालते हैं और फिर इनमें से एक बदमाश भागकर कैब चालक की सीट के पास, जबकि दूसरा पिछले दरवाजे की तरफ जाता है. 

बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागे

इसके बाद, वीडियो में कैब के चारों दरवाजे खुलते नजर आते हैं. साथ ही पिछली सीट पर सवार व्यक्ति एक बदमाश को काले रंग का बैग थमाते दिखाई देता है, जिसमें कथित तौर पर डेढ़ से दो लाख रुपये नकद थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि बैग लेने के बाद दोनों बदमाश अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग जाते हैं. इस वीडियो में चारों बदमाश हेल्मेट पहने नजर आ रहे हैं. 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैब के अंदर एक डिलीवरी एजेंट और उसका सहयोगी था और दोनों के पास मौजूद बैग में कथित तौर पर डेढ़ से दो लाख रुपये नकद थे. उन्होंने बताया कि दोनों यह बैग किसी को देने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे. पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) प्रणव तयाल ने कहा कि चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले शिकायतकर्ता ने शनिवार को तिलक मार्ग पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी कि वह अपने सहयोगी के साथ नकदी से भरा एक बैग देने के लिए गुरुग्राम जा रहा था.

तायल ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता और उसके सहयोगी ने लाल किला से कैब ली और गुरुग्राम जाते समय रिंग रोग पर जब वे सुरंग के अंदर घुसे, तो दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोका और बंदूक दिखा कर उनसे डेढ़ से दो लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए. तायल के मुताबिक, घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 397 (हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ लूट या डकैती) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें-

LAC के पास चीन मिलिट्री बेस बनाने के साथ लगा रहा सोलर-हाइड्रो प्लांट, भारतीय सेना भी है तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget