एक्सप्लोरर

पंजाब में कोयले की कमी से बिजली आपूर्ति के हालात नाजुक, घंटों की हो रही है कटौती

पंजाब में बिजली का उत्पादन बंद हो गया है. राज्य सरकार अन्य संसाधनों से बिजली ख़रीदकर पंजाब की पावर सप्लाई बहाल रख रही है. सरकार का कहना है कि रेल मंत्रालय की तरफ से माल गाड़ियां शुरू ना करने से यह नौबत आयी है.

चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी विद्युत निगम ने कहा है कि राज्य में तीन निजी बिजली संयंत्र बंद होने और दो विद्युत स्टेशनों में कोयले की कमी के चलते कम से कम दो-तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसान कुछ ट्रेन पटरियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके चलते रेलवे ने मालगाड़ियों की आवाजाही रोक लगा रखी है. इसकी वजह से ताप विद्युत संयंत्रों को होने वाली कोयले की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है.

मुश्किल हालात के मद्देनजर पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अध्यक्ष ए वेणु प्रसाद ने कहा, 'हम आज शाम से दो-तीन घंटे बिजली कटौती करने जा रहे हैं.'

उन्होंने कहा, ''बिजली कटौती को बढ़ाकर 4-5 घंटे किया जा सकता है. हालात काफी नाजुक हैं.'' एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि दिन के समय में बिजली उपलब्धता में भारी कमी के चलते विभाग के पास मंगलवार शाम से सभी रिहायशी, वाणिज्यिक और कृषि उपभोक्ताओं की श्रेणी में बिजली कटौती किए जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में दिन के समय में बिजली की मांग करीब 5100-5200 मेगावाट है जबकि रात में मांग करीब 3,400 मेगावाट है. अधिकारी ने कहा कि दूसरी तरफ आपूर्ति अपर्याप्त होने के चलते केवल कृषि विद्युत (एपी) श्रेणी के फीडरों को दिन के समय में रोजाना चार-पांच घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है जोकि करीब 800 मेगावाट है.

वहीं, निजी बिजली वितरक कंपनी जीवीके पावर ने कहा है कि कोयले का भंडार पूरी तरह खत्म होने के चलते वह मंगलवार शाम से संचालन बंद कर देगी. दो अन्य निजी बिजली संयंत्रों-राजपुरा स्थित नाभा पावर और मानसा स्थित तलवंडी साबो- ने कोयले की कमी के चलते पहले ही संचालन बंद कर दिया है.

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित दो विद्युत केन्द्रों लेहरा मोहब्बत और रोपड़ पावर प्लांट के पास भी एक या दो दिन का कोयला बचा है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोयले की कमी के चलते जमीनी हालत बहुत मुश्किल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget