एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव में पोस्टर वार, छिड़ी 'राम' और 'हज' की लड़ाई

पोस्टर में एक तरफ विजय रुपानी, अमित शाह और पीएम मोदी की तस्वीर छापी है. जिसे राम दिखाया गया है. यानि R- रुपानी A- अमित शाह और M- मोदी. वहीं दूसरी तरफ पोस्टर में हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिम्नेश मेवानी की तस्वीर है जिसे हज दिखाया गया है. यानि H- हार्दिक A- अल्पेश J- जिग्नेश.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है. इस बीच एक पोस्टर इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस पोस्टर में बात 'राम' और 'हज' की लड़ाई की हो रही है. क्या कभी गुजरात के विकास मॉडल की चर्चा कर देश के अन्य राज्यों में अपनी सरकार बनाने वाली बीजेपी इस बार के गुजरात चुनाव में अपनी पार्टी के खिलाफ फैले असंतोष से लड़ने के लिए चुनाव को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर ही है? हाल ही में कथित तौर पर आरएसएस की स्थानीय इकाई के तरफ से एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें गुजरात की लड़ाई को 'राम' बनाम 'हज' का दिखाया गया है.

पोस्टर में एक तरफ विजय रुपानी, अमित शाह और पीएम मोदी की तस्वीर छापी है. जिसे 'राम' दिखाया गया है.  यानि R- रुपानी A- अमित शाह और M- मोदी. वहीं दूसरी तरफ पोस्टर में हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिम्नेश मेवानी की तस्वीर है जिसे 'हज' दिखाया गया है. यानि H- हार्दिक  A- अल्पेश J- जिग्नेश.

गुजरात चुनाव में पोस्टर वार, छिड़ी 'राम' और 'हज' की लड़ाई

तस्वीर में ‘राम’ और ‘हज’ में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया है. तस्वीर जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. लोग एक दूसरे को इसे फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए भेज रहे हैं. इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी केवल ध्रुवीकरण की राजनीती कर सकती है. हालांकि बीजेपी ने भी अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा है कि गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. बीजेपी सबका साथ सबका विकास की राह पर चलती है.

वहीं इस पोस्टर के जवाब में हार्दिक पटेल के समर्थकों ने एक 'रावन' (RAVAN) नाम का जवाबी पोस्टर जारी किया है. इसमें R - विजय रुपाणी, A- अमित शाह, V- जीतू वाघाणी, A- आनंदीबेन पटेल और N- नितिन पटेल को दिखाया गया है.

poster2

बता दें कि गुजरात चुनाव को लेकर दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का कांग्रेस की ओर झुकाव और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस के साथ आने के बाद से बीजेपी बैकफुट पर है. हालांकि बीजेपी जिग्नेश, हार्दिक, अल्पेश को चुनौती नहीं मानती.  अल्पेश ठाकोर औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जबकि जिग्नेश और हार्दिक ने अभी भी पार्टी के लिए खुलकर समर्थन का ऐलान नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget