एक्सप्लोरर

पीने के पानी की शुद्धता अनिवार्य करने पर हो सकता है विचार, सरकार ने दिए संकेत

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई पीने के पानी की रैंकिंग में मुंबई को पहला तो दिल्ली को आखिरी स्थान मिला है. दिल्ली का पीने का पानी देश में सबसे अशुद्ध पाया गया है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पहली बार पीने के पानी की रैंकिंग जारी की है. रैंकिंग में जहां मुम्बई में पीने का पानी सबसे शुद्ध पाया गया वहीं दिल्ली में इसकी शुद्धता सबसे कम पाई गई. अब सरकार इस रैंकिंग के बाद पीने के पानी की शुद्धता का एक तय पैमाना अनिवार्य करने पर विचार कर सकती है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ रैंकिंग के जो नतीजे आए हैं वो सरकार के लिए चौंकाने वाले हैं और सरकार इसमें सुधार चाहती है. रिपोर्ट को जारी करने वाले उपभोक्ता मंत्रालय के मंत्री रामविलास पासवान ने एबीपी न्यूज़ को ये संकेत दिया है कि जबतक शुद्धता का एक तय स्तर अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा तब तक सुधार होना मुश्किल है. पासवान ने कहा अब इस रैंकिंग के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या राज्य सरकारें अपने यहां मुहैया हो रहे पानी की शुद्धता का पैमाना तय करेंगी ? मुझे लगता है इस बात पर विचार होना चाहिए कि शुद्धता का एक पैमाना अनिवार्य बनाया जाए.

जल्द राज्यों से हो सकती है बैठक

सूत्रों के मुताबिक पीने के पानी की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए सरकार जल्द राज्य सरकारों से बैठक कर पानी की शुद्धता तय करने के उपायों पर चर्चा कर सकती है. उपभोक्ता मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी राज्यों को एक पत्र भी लिखा गया है जिसमें इस रैंकिंग के बाद पानी को साफ करने की जरूरत पर जोर दिया गया है.

मुंबई का सबसे शुद्ध तो दिल्ली का पानी सबसे अशुद्ध

शनिवार को उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले परिणाम आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली का पानी शुद्धता के मामले में सबसे फिसड्डी साबित हुई है. दिल्ली से लिया गया पानी का सैम्पल शुद्धता के किसी भी पैमाने पर खरा साबित नहीं हुआ है. हालांकि आप नेता संजय सिंह ने इसे केंद्र सरकार की साजिश बताया है. वहीं इसी तरह कोलकाता, पटना, लखनऊ और गांधीनगर जैसे बड़े शहरों में भी पानी की शुद्धता काफी कम पाई गई है.

देश के 21 शहरों के पानी की रैंकिंग जारी- नंबर वन बना मुंबई, राजधानी दिल्ली सबसे फिसड्डी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
India Bloc Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में प्रदर्शकारी, जनपथ पर कर रहे थे प्रोटेस्ट
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में प्रदर्शकारी, जनपथ पर कर रहे थे प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget