एक्सप्लोरर

दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण, केजरीवाल बोले- 18 अक्टूबर से चलाएंगे ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ मुहिम

Pollution in Delhi: सीएम केजरीवाल ने कहा- पिछले 3-4 दिन से प्रदूषण बढ़ने लगा है, क्योंकि आस-पास के राज्यों में राज्य सरकारों ने अपने किसानों की मदद नहीं की. इसलिए किसान पराली जलाने के लिए मज़बूर हैं.

Pollution in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लोगों से बढ़ते प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर सहयोग मांगा है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी दिल्ली (Delhi) में तीन चार दिनों से प्रदूषण बढ़ने लगा है, क्योंकि आस पास के राज्यों में पराली जलाना शुरू हो चुका है. इस बीच केजरीवाल ने कहा है कि हम दिल्ली में 18 अक्टूबर से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ मुहिम चलाएंगे.

किसान पराली जलाने को मजबूर- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’एक महीने से मैं हर रोज़ दिल्ली में वायु प्रदूषण का डेटा ट्वीट कर रहा हूं. दिल्ली का अपना प्रदूषण सेफ लिमिट में है. पिछले 3-4 दिन से प्रदूषण बढ़ने लगा है, क्योंकि आस-पास के राज्यों में राज्य सरकारों ने अपने किसानों की मदद नहीं की. इसलिए किसान पराली जलाने के लिए मज़बूर हैं.’’

'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' पहल की होगी शुरूआत

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’हमने पिछले साल 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' पहल शुरू की थी. यह 18 अक्टूबर से फिर से शुरू हो जाएगी, जैसे ही आप रेड सिग्नल पर रुकते हैं, अपने वाहन के इंजन को बंद कर दें. आप आज ही शुरू कर सकते हैं, हालांकि इसे औपचारिक रूप से 18 तारीख को लॉन्च किया जाएगा.’’

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘’अगर आपने ग्रीन दिल्ली ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो करें. यदि आप दिल्ली में कहीं भी प्रदूषण देखते हैं. कोई भी उद्योग जो प्रदूषण पैदा कर रहा है, कचरा जला रहा है. आप ऐप के माध्यम से इनकी शिकायत कर सकते हैं. हमारी टीम मौके पर पहुंचेगी और प्रदूषण के स्रोत को रोकेगी.’’

हफ्ते के एक दिन करें सार्वजनिक वाहनों का उपयोग- केजरीवाल

केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘’हमें सप्ताह में कम से कम एक बार अपना वाहन नहीं निकालने और मेट्रो, बस, या दूसरों के साथ वाहन साझा करने का निर्णय लेना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम ऐसा करते हैं तो प्रदूषण को कम किया जा सकता है और ईंधन की बचत की जा सकती है.’’

यह भी पढ़ें-

NHRC Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा- Selective Approach लोकतंत्र के लिए खतरा, ऐसे लोगों से सावधान, पढ़ें बड़ी बातें

बड़ी खबर: दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, लक्ष्मी नगर से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget