एक्सप्लोरर

Poll of Exit Polls में जानिए- दिल्ली में हैट्रिक लगाएगी AAP या खत्म होगा बीजेपी का इंतजार?

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है और ज्यादातर Exit Poll में आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं.इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सीटों का थोड़ा नुकसान होता दिख रहा है.

Poll of Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग खत्म होने के बाद टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसी की ओर से जारी एग्जिट पोल को देखें तो अरविंद केजरीवाल सरकार की सत्ता में बहुमत से वापसी होती नजर आ रही है. टीवी चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 से 68 सीटें तक दी हैं. हालांकि बीजेपी की स्थिति भी 2015 के चुनाव की तुलना में सुधरती दिख रही है. 2015 में सिर्फ तीन सीट पाने वाली बीजेपी को इस बार दो से लेकर 26 सीटें मिलने के संकेत हैं. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है और ज्यादातर Exit Poll में आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं.

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक, दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 51 से 65 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी के खाते में 3 से 17 सीटें जा सकती है. वहीं कांग्रेस को 0 से 3 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है. इसके औसत को देखें तो AAP को 58, बीजेपी को 10 और दो सीट कांग्रेस को मिल सकती है.

Poll of Exit Polls में जानिए- दिल्ली में हैट्रिक लगाएगी AAP या खत्म होगा बीजेपी का इंतजार?

क्या कहता है Poll of Exit Polls?

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की मानें तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में 47 सीटें जीत रही है, वहीं बीजेपी को 23 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस और अन्य के खाते में शून्य सीटें हैं. इसी तरह रिपब्लिक ने आम आदमी पार्टी को 48 से 61, बीजेपी को 9 से 21 और कांग्रेस को शून्य से एक सीटें दीं हैं. टीवी 9 भारतवर्ष ने आम आदमी पार्टी के खाते में 54, बीजेपी को 15 और कांग्रेस को एक सीट दी है. आज तक-एक्सिस ने आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें दी हैं, जबकि बीजेपी को दो से 11 सीटें और कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही है.

सर्वे एजेंसी/चैनल AAP BJP Congress
एबीपी-सी वोटर 51-65 सीट 3-17 सीट 0-3 सीट
आज तक-एक्सिस माई इंडिया 59-68 2-11 0
रिपब्लिक-जन की बात 48-61 9-21 0-1
टाइम्स नाऊ-आईपीएसओएस 47 23 0
टीवी-9 और सिसरो 54 15 1
इंडिया न्यूज़-नेता 53-57 11-17 0-2
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स 56 13 1

2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी मात्र तीन सीट पर सिमट गई थी और वहीं कांग्रेस खाता खोलने में भी नाकामयाब रही थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सीटों का थोड़ा नुकसान होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें-

ABP Exit Poll: 11 फरवरी को दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? पढ़ें एबीपी एग्जिट पोल के नतीजे

मुंबई में आज ताकत दिखाएंगे राज ठाकरे, भगवा झंडा लॉन्च करने के बाद MNS की बड़ी रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget