एक्सप्लोरर

जानिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही किसने क्या कहा, क्या किए दावे

चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत के दावे करने शुरु कर दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर किसने क्या कहा.

नई दिल्ली: आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी. 21 अक्तूबर को वोटिंग होगी और 24 अक्तूबर को नतीजे आ जाएंगे. चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत के दावे करने शुरु कर दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर किसने क्या कहा.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. मैं सभी से अपील करूंगा कि वोट करें. लोकतंत्र में सभी सरकार से सवाल कर सकते हैं लेकिन जो लोग वोट देते हैं उनके पास नैतिक आधार होता है.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है जिसको लेकर वो जनता के पास जा सकते हैं और कहें कि ये सुधार लाए हैं हम किसान और आम आदमी के जीवन में. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए 370 की बात करते हैं लेकिन 370 का नतीजा क्या होगा उसके बारे में बात नहीं करेंगे.

चुनाव के एलान पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "हम तैयार हैं. कांग्रेस उन मुद्दों को उठाएगी जिनसे सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. जैसे, दिल्ली में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. लाखों नौकरियां गई हैं. 20 लाख करोड़ स्टॉक मार्केट में डूबा है. कई फैक्ट्रियां बन्द हुई है."

आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया- महाराष्ट्र चुनावों की घोषणा हो गई है. लोकतंत्र का पर्व मनाएं और अपनी सरकार चुनें.

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी-शिवसेना ही सरकार बनाएगी. चुनाव की तारीख आज डिक्लेयर हो गई लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन चुनाव की तैयारी में काफी पहले से जुट गया था. शिवसेना का ग्राउंड वर्क पूरा हो गया है. हमारे उम्मीदवारों का चयन भी लगभग पूरा हो गया है. दिवाली से पहले मतदान भी होगा और नतीजे भी आएंगे. इस बार तो विजय के पटाखे फूटने वाले हैं.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम दोनों राज्यों में ही सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक बार फिर शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. उन्होंने शरद पवार के बयान पर कहा कि वे देश के पूर्व रक्षा मंत्री हैं और उनको ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.

बीजेपी के समर्थक जफर सरेशवाला ने ट्वीट किया कि ऐसा लगता है कि बीजेपी क्लीव स्वीप करेगी और पहले से अधित जनमत प्राप्त करेगी वहीं कांग्रेस और अन्य रीजनल पार्टियों की सीटें घट जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget