एक्सप्लोरर

Reaction: गोरखपुर ट्रेजडी पर हर तरफ से घिरी योगी सरकार, किसी ने मांगा इस्तीफा तो किसी ने बताया 'नरसंहार'

नई दिल्ली: यूपी के गोरखपुर में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से पिछले 48 घंटों के दौरान 36 मासूमों की मौत हो गई है. वजह ये है कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी का पैसा बकाया था. इस हादसे के बाद विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहा है और उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है. आपको बताते हैं कि इस हादसे पर किसने क्या कहा है-

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ''इस भयावह त्रासदी से बड़ा दुख हुआ है और उन्हें उन बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है, जो प्रशासन की गंभीर लापरवाही और ढीठ आचरण के शिकार बन गए.'' सोनिया ने इस अपराध का तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों पर मामला दर्ज करने की अपील की.
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बहुत दुख हुआ. मेरी संवेदना ऐसे बच्चों के परिवारों के साथ है. बीजेपी सरकार जिम्मेदार है और उसे लापरवाही करने वालों को दंडित करना चाहिए जिनकी वजह से यह त्रासदी हुई.’’
  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हादसे पर आज प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा, ''यूपी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है और इसीलिए कह रही है कि विपक्ष इसे स्थिति का राजनीतिकरण कर रहा है. सरकार अपना काम ठीक से नहीं कर रही है. ये सरकार सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं से भिड़ रही है. आपने देखा नहीं कि बरेली और बलिया में क्या हुआ.'' अखिलेश यादव ने आग कहा, ''सरकार इस मामले में सच्चाई नहीं बता रही है. हमने सपा का एक डेलिगेशन तैयार किया जो मेडिकल कॉलेज जाएगी और स्थिति का जायजा लेकर पार्टी और सरकार को उस बारे में बताएगी.'' DHApy-BVYAImefo
  • कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि मेडिकल कालेज में तरल आक्सीजन गैस की आपूर्ति में कथित कमी के कारण हुई इन मौतों के लिए जम्मेदार लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अस्पताल का दौरा करने के बाद कहा कि इस योगी सरकार की लापरवाही की वजह से इन बच्चों की मौत हुई है. इसमें डॉक्टर्स का कोई कसूर नहीं है. उन्होंने कहा, ''इस बड़े हादसे के बाद योगी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सरकार और पूरा प्रशासन इस घटना के लिए जिम्मेदार है.''
  • उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. साक्षी महाराज ने इस ट्रेजडी पर कहा है कि 36 बच्चों की मौत एक नरसंहार है. उन्होंने यह भी कहा कि इन बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी होने से ही हुई है.
  • बसपा सुप्रीमो मायवाती ने कहा है, ''इस दर्दनाक घटना के लिए बीजेपी सरकार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. ऐसी सरकार के रहते हुए जनता सुरक्षित नहीं रह सकती. मैंने तीन लोगों की टीम तैयार की है जो हॉस्पिटल जाएंगे और मुझे इस स्थिति की पूरी जानकारी देंगे.'' DHA4wvkUwAEZfUX
  • बचपन बचाओ आंदोलन चलाने वाले कैलाश सत्यार्थी ने इस पर कहा, ''ये हत्या है, नरसंहार है. क्या आजादी के 70 साल का मतलब बच्चों के लिए यही है.
  • बसपा नेता सुभिन्द्र भदौरिया ने कहा, ''ये यूपी सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है. अगर सरकार में थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ को खुद से ही शर्म आएगी और वो उन बच्चों के माता-पिता के पास जाकर अफसोस जताएंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget