एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में परदे के पीछे चल रही सियासी कहानी समझिए

जिस पर सोनिया गांधी ने कहा कि फिर भी वह तीनों नेताओं को मुंबई भेज रही हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में भले ही राष्ट्रपति शासन लग गया हो मगर आखिर क्यों कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच अभी तक बात नहीं बनीं? भले ही शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस तीनों राज्यपाल पर राष्ट्रपति शासन लगाने का दोष मढ़ रहे हों लेकिन एबीपी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक अभी एनसीपी और शिवसेना के बीच ही सरकार गठन को लेकर बात नहीं बनी है. सूत्रों के मुताबिक कल रात उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात के दौरान यह बात कही. उद्धव ठाकरे ने अहमद पटेल से कहा कि फिलहाल शिव सेना और एनसीपी के बीच सरकार गठन पर बातचीत चल रही है . कोई निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद वे कांग्रेस से संपर्क करेंगे.

असल में परदे के पीछे की कहानी ये है कि शरद पवार शिवसेना के साथ साथ ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री पद दोनों दलों को मिलने पर समझौता चाहते हैं और इसी वजह से पेंच फंस गया है. और अब कांग्रेस को लगता है कि यदि दोनों दल ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर सहमति बना लेंगे तो फिर उसका क्या होगा? सूत्रों के मुताबिक कल जब सोनिया गांधी ने सुबह शरद पवार से फोन पर बातचीत की और कहा कि वह अहमद पटेल समेत तीन वरिष्ठ नेताओं को मुंबई भेज रही हैं तो पवार ने कहा कि बेहतर होगा कि बातचीत दो दिन बाद की जाए. जिस पर सोनिया गांधी ने कहा कि फिर भी वह तीनों नेताओं को मुंबई भेज रही हैं. यानी कि अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खडगे और वेणुगोपाल तीनों सोनिया गांधी के जोर देने पर मुंबई गये ना कि पवार ऐसा फिलहाल खुद चाहते थे.

सूत्रों के मुताबिक पवार ने जो समय मांगने की चिट्ठी राज्यपाल को भेजी थी, उसकी जानकारी तक कांग्रेस को पहले नहीं दी थी. यानी कांग्रेस को कहीं ना कहीं ये जरूर लगता है कि पवार जान समझकर शिव सेना को अपने मुताबिक राजी करने के लिए कांग्रेस को भी अधर में रखे हुए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि शिव सेना और पवार के बीच क्या सहमति बनती है. क्योंकि कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार को तभी समर्थन देगी जब उसे विचारधारा को लेकर आश्वासन मिलेगा. सबसे महत्वपूर्ण यह होगा कि शिवसेना को हार्डकोर हिन्दुत्व की छवि को छोड़ना होगा और महाराष्ट्र में बाहर से आने वालों के खिलाफ अपनी राजनीति किनारे करनी होगी. इसके अलावे आम जनता से जुड़े तमाम और मसलों पर एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का खांका खिंचने कोशिश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget