एक्सप्लोरर

कोविड के दौरान टीकाकरण रुकने से देशों में बढ़ रहा है पोलियो का प्रकोप, विशेषज्ञ ने दी जानकारी

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के एक्सपर्ट ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से पोलियो टीकाकरण अभियान ठप पड़ गए. इससे अमेरिका, ब्रिटेन और मोजाम्बिक जैसे देशों में पोलियो के मामले सामने आए हैं.

Rising cases of Polio: कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से टीकाकरण अभियान ठप पड़ जाने के कारण इस साल अमेरिका, ब्रिटेन और मोजाम्बिक जैसे देशों में पोलियो के नए मामले सामने आए हैं. लंदन के एक हिस्से में गंदे पानी में और कुछ महीने पहले न्यू यॉर्क में पोलियो का वायरस पाया गया. मोजाम्बिक में मई और इस साल फरवरी में मलावी में जंगली पोलियो वायरस का मामला सामने आया था.

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की पोलियो टीम में प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और एनालिटिक्स के उप निदेशक डॉ. आनंद शंकर बंद्योपाध्याय ने कहा कि पोलियो वायरस का पता चलना यह भी याद दिलाता है कि अगर यह दुनिया में कहीं भी मौजूद है तो यह सभी के लिए खतरा बना हुआ है.

धीमा टीकाकरण दर बढ़ते पोलियो की वजह 

बंद्योपाध्याय ने कहा पोलियो का कोई भी मामला मिलना धीमे टीकाकरण दर का नतीजा है. यदि टीकाकरण उसी दर से होता तो पोलियो के मामले सामने नहीं आते. जब 2020 में कोविड-19 महामारी फैली तो समुदायों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए चार महीने पोलियो अभियान रोका गया था. इसके कारण ही देशों में पोलियो वायरस फैल गया. साथ ही उन्होंने कहा कि यह साफ है कि कोविड महामारी का दुनियाभर में टीकाकरण दरों पर नकारात्मक असर पड़ा. हालांकि, गलत सूचना, टीकाकरण में आनाकानी और प्रत्येक समुदाय तक पोलियो की खुराक पिलाना जैसी अन्य चुनौतियां भी रही हैं.

90 के दशक में आया था पोलियो का आखिरी मामला

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक एजेंसी वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) की वेबसाइट के अनुसार, जंगली पोलियो वायरस का आखिरी मामला अमेरिका और ब्रिटेन में क्रमश: 1979 और 1982 में आया था जबकि मलावी और मोजाम्बिक में यह आखिरी बार 1992 में सामने आया था. अमेरिका और ब्रिटेन के प्रशासन द्वारा पोलियो बीमारी की लड़ाई में बंद्योपाध्याय ने बताया कि वहां प्राधिकारी उचित तरीके से निपट रहे हैं. उन्होंने जोखिम की श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए तत्काल टीकाकरण अभियान शुरू किया है और बीमारी पर नजर रखने की व्यवस्था को गति दी है. बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘पोलियो मुक्त देश, इस बीमारी के वैश्विक उन्मूलन तक पोलियो जोखिम मुक्त नहीं हैं.’’

पोलियो की लड़ाई में भारत को मिली सफलता

बंद्योपाध्याय ने पोलियो के खिलाफ भारत की सफलता को वैश्विक स्वास्थ्य की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि कई लोगों को यह लगता था कि यह देश इस बीमारी को रोकने वाला आखिरी देश होगा क्योंकि यह भोगौलिक रूप से चुनौतीपूर्ण देश है. भारत के पोलियो उन्मूलन और खसरा निगरानी पहलों में योगदान दे चुके बंद्योपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार को पोलियो के खिलाफ उच्च टीकाकरण दर बनाए रखनी चाहिए. गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2014 में भारत के साथ दक्षिण पूर्वी एशिया के 10 अन्य देशों को पोलियो मुक्त घोषित किया था.

यह भी पढे़ं: Bhai Dooj: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने भाई दूज पर लोगों को दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
Abhijeet Dipke Detained Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget