एक्सप्लोरर

Lockdown: गोरखपुर से पैदल चलकर ड्यूटी ज्वाइन करने रीवा पहुंचा पुलिस जवान, पिता से मिली हिम्मत

एक पुलिसकर्मी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गोरखपुर से पैदल रीवा पहुंच गया.पुलिसकर्मी ने लगभग 250 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया.

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक पुलिसकर्मी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गोरखपुर से पैदल चलकर रीवा पहुंच गया. पुलिसकर्मी मनीष पांडे के रीवा पहुंचने पर पुलिस विभाग की ओर से उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

रीवा के ट्रैफिक थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी मनीष पांडे गोरखपुर का रहने वाला है. जो 18 मार्च को सात दिन की छुट्टी पर गोरखपुर गया था लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गया. वहां से उसने अपने उच्चाधिकारियों से बात की तो उसे गोरखपुर थाने में ही आमद दर्ज कराने को कहा गया. लेकिन प्रशासनिक कारणों से वहां आमद दर्ज नहीं कराई जा सकी.

मनीष के पिता भी पुलिस विभाग में कार्यरत थे. उन्होंने मनीष को किसी भी तरह रीवा जाने के लिए कहा क्योंकि इस समय पुलिस विभाग को जवानों की जरूरत है. पिता से हिम्मत पाकर 22 अप्रैल को मनीष पैदल ही गोरखपुर से रीवा के लिए निकल पड़ा. हालांकि बीच-बीच में उसे कुछ वाहनों का सहारा मिला. लेकिन उसके बावजूद वह करीब 250 किलोमीटर पैदल चला जबकि उसके गोरखपुर स्थित उसके गांव गगहा से रीवा की दूरी 450 किलोमीटर है.

27 तारीख को देर रात मनीष रीवा पहुंचा. मनीष ने बताया कि बनारस में उसका चेकअप हुआ था और वहां से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेकर वह रीवा पहुंचा है. रीवा बाईपास पहुंचने पर उसने अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी. जिसके बाद अधिकारियों ने सम्मान के साथ उसका स्वागत किया. मनीष के देर रात रीवा पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर तालियों से उसका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: तीन पुलिसवालों की मौत के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लिया ये बड़ा फैसला

अमेजन इंडिया चार NGO के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये जुटाएगी, Coronavirus से लड़ने के लिए देगी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget