एक्सप्लोरर

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमले के मामले में पुलिस करेगी केजरीवाल से पूछताछ

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को आज एक नोटिस भेजा गया और उनसे 18 मई सुबह 11 बजे पूछताछ में शामिल होने को कहा गया.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर उनसे मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के मामले में पेश होने का कहा है. इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को परेशान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पुलिस का ‘दुरूपयोग’ कर रहे हैं.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को आज एक नोटिस भेजा गया और उनसे 18 मई सुबह 11 बजे पूछताछ में शामिल होने को कहा गया. ऐसी संभावना भी है कि पुलिस उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी जांच में शामिल होने के लिए कह सकती है.

दिल्ली पुलिस के नोटिस पर आप की दिल्ली इकाई के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा , ‘भारत में यह पहला मौका है जब किसी फर्जी मामले में किसी मुख्यमंत्री से पूछताछ की जा रही है. मोदी जी मुख्यमंत्री को परेशान करने के लिए पुलिस का दुरूपयोग कर रहे हैं. लेकिन लोग केजरीवाल के साथ हैं.’

पिछले महीने केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से भी इस बाबत पूछताछ की गई थी. पुलिस उन 11 विधायकों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है जो 19 फरवरी को मुख्यमंत्री के घर पर बैठक के दौरान मौजूद थे जिसमें प्रकाश पर कथित रूप से हमला किया गया था.

बैठक में केजरीवाल के अलावा उनके पूर्व सलाहकार वीके जैन और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे. इस बीच दिल्ली भाजपा ने आज उम्मीद जतायी कि केजरीवाल पुलिस की जांच में शामिल होंगे.

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रकाश पर हमले की ‘साजिश’ केजरीवाल के घर पर रची गयी थी. इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पुलिस उनसे पू्छताछ करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget