एक्सप्लोरर

JNU छात्र शरजील इमाम से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शुरू की पूछताछ, PFI से संबंध होने के सुराग मिले

शरजील को मंगलवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया था और इसके पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा समेत देश भर में उसके खिलाफ लगभग 5 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.

नई दिल्लीः बिहार से गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के वाटसएप मैसेज और ग्रुप्स की जांच के दौरान पता चला है कि शरजील से पीएफआई से जुडे कुछ लोग भी संपर्क में थे. लिहाजा दिल्ली पुलिस अब यह जानना चाह रही है कि शरजील का संबंध कहीं पीएफआई से तो नहीं है. दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम से जुडे़ दो वीडियो जांच के लिए सीएफएल भेजे हैं और उसकी आवाज का नमूना लेने की तैयारी कर रही है. शरजील को मंगलवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया था और इसके पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा समेत देश भर में उसके खिलाफ लगभग 5 मुकदमे दर्ज हुए हैं.

मुकदमा दर्ज होने के फौरन बाद से शरजील फरार चल रहा था. शरजील ने अपने भाषणों में देश को बांटने की बात कही थी और उसके भाषण दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत पटना में भी पाए गए हैं. शरजील को आज सुबह दिल्ली लाया गया जहां दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे साकेत स्थित पटियाला हाउस के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. शरजील को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लिया है.

गौरतलब है कि शरजील के भड़काऊ भाषणों ने सनसनी मचा दी थी और दिल्ली पुलिस ने खुद सज्ञांन लेकर उसके खिलाफ देशद्रोह जैसी संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था. मुकदमा दर्ज होने के फौरन बाद शरजील भाग तो गया लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसकी गहन जांच शुरू कर दी और दिल्ली पुलिस की इस गहन जांच में अहम खुलासे हुए हैं.

जांच से जुडे़ एक आला अधिकारी ने बताया कि शरजील की अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि वो ऐसे कुछ लोगो के संपर्क मे था जो पीएफआई से जुडे हुए है और जांच एजेंसियो को शक है कि पीएफआई के खातो से ही इन हिसांत्मक प्रदर्शनो के लिए पैसा गया है लिहाजा इस बात की जांच की जा रही है कि कही शरजील भी पीएफआई से सीधे तौर पर जुडा है या नही।

सूत्रों ने बताया कि अब तक की पूछताछ के दौरान शरजील ने कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे दंगा भड़के वो अपना विरोध प्रकट कर रहा था. सूत्रों ने बताया कि शरजील से हुई आरंभिक पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने शरजील से जुड़े दो वीडियो जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिए हैं जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि शरजील ने जो भाषण दिए उनमे किसी भी तरह से कोई मिलावट नही की गई है.

एक आला अधिकारी के मुताबिक एफएसएल से आई रिपोर्ट को दिखा कर भी शरजील से पूछताछ होगी जिससे सच सामने आ सके, इसके लिए शरजील की आवाज का नमूना भी लिया जा रहा है. इस आवाज से सीडी में मौजूद आवाज का मिलान किया जायेगा.

पुलिस जानना चाहती है कि देश तोड़ने वाला जो भाषण शरजील ने दिया उसकी स्क्रिप्ट तैयार करने में किन लोगों ने उसकी मदद की थी. साथ ही पुलिस शरजील और विधायक अमानुल्ला के रिश्तों को भी खंगाल रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस जानना चाहती है कि शरजील ने देश तोडने वाला भाषण क्यों दिया और अलीगढ़ में भाषण देते समय कौन लोग उसके साथ मौजूद थे. साथ ही 13 दिसबंर को किन लोगों के साथ जामिया के बाहर था? पीएफआई के लोगों को जानता है या नहीं? एफआईआर होने के बाद किन लोगों के संपर्क में था और किन लोगो ने उसे छुपाने में मदद की?

दिल्ली पुलिस ने शरजील पर फंदा कसने की पूरी तैयारी की हुई है औऱ यदि एफएसएल जांच में यह साबित हो गया कि सीडी से छेड़छाड़ नहीं हुई है और आवाज भी शरजील की ही है. साथ ही अगर यह तथ्य भी मिले कि उसके संबंध पीएफआई से हैं तो आने वाले दिन शरजील को खासे भारी पड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget