एक्सप्लोरर

सिर्फ 24 घंटे में अलग-अलग शहरों से करीब पौने 2 करोड़ नए नोट बरामद

नई दिल्ली: नोटबंदी के 32वें दिन भी कैश की किल्लत जारी है. आम लोगों को कुछ हजार रुपयों के लिए घंटो घंटों इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास नोटों की कोई कमी नहीं है. नोटबंदी के बाद से लगातार नोटों के जखीरे बरामद हो रहे हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि अब जो नोट बरामद हो रहे हैं उनमें से ज्यादातर नए नोट हैं वो भी लाखों करोड़ों में. सवाल है कि क्या नए नोटों का काला खेल शुरू हो चुका है.

सूरत में 76 लाख के नए नोट, गाजियाबाद में 14 लाख के नए नोट, गुरुग्राम में 10 लाख के नए नोट, मुंबई में 72 लाख के नए नोट, इंदौर में 8 लाख के नए नोट यानी सिर्फ 24 घंटे में देश के अलग अलग शहरों से करीब पौने 2 करोड़ की कीमत के नए नोट बरामद किए गए.

सूरत में 76 लाख के नए नोट

2000 के चंद नोटों को पाने के लिए आप घंटों लाइन में लगते हैं लेकिन यहां सूरत से नोटों की इतनी गड्डियां बरामद हुई हैं कि आपके लिए सारे नोट गिनना भी मुश्किल हो जाएगा. सूरत में पुलिस ने 2000 के नए नोटों के 38 बंडल बरामद किए हैं. यानी कुल 76 लाख रुपए. कार में सवार 4 लोगों के पास से ये पूरी रकम बरामद की गई.

इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में दीप्ति पटेल नाम की एक फैशन डिजाइनर भी शामिल है. इस महिला के साथ कार में 2 बिजनेसमैन और एक किसान भी मौजूद था. पुलिस के मुताबिक ये रकम GIDC में किसी के पास पहुंचाने के लिए ले जाई जा रही थी. पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी है.

मुंबई में 72 लाख के नए नोट

मुंबई के माटुंगा में मिली इस इनोवा कार में कुल 85 लाख रुपए की नकदी पकड़ी गई. जिसमें से 72 लाख रुपए 2000 के नए नोटों में थे. आयकर विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों के संबंध कुछ नेताओं से बताए जा रहे हैं.

gaziabadगाजियाबाद में 14 लाख के नए नोट

नए और पुराने नोटों का जखीरा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी बरामद किया गया है. इतने नोट हैं जिन्हें गिनने में पुलिस को घंटों लग गए.

करीब 28 लाख रुपए की इस रकम में से 14 लाख 2000 के नए नोटों में है.

नोटों की ये जखीरा कौशांबी इलाके में एक कैब से बरामद किया गया. ये रकम हापुड़ के किसी कारोबारी की बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

गुरुग्राम में 10 लाख के नए नोट

2000 के नए नोटों की 5 गड्डियां, यानी कुल 10 लाख रुपए. नए नोटों की ये खेप हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद हुई है. यहां के सदर थाना इलाके से पुलिस ने 2 युवकों से ये रकम बरामद की है. ये दोनो युवक एक स्कूटी पर नोटों की गड्डियां लेकर जा रहे थे. पूछताछ में दोनों आरोपी नई करेंसी के बारे में कोई सही जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

इंदौर में 8 लाख के नए नोट

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो लोगों के पास से 12 लाख 10 हज़ार रुपए बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक आरोपी खरगौन जिले के रहने वाले हैं वो एक बाइक पर बैग में रुपए लेकर इंदौर आ रहे थे. इनमे से एक दिनेश गुर्जर खुद को पोस्टमैन बता रहा है, उसके मुताबिक ये रकम उसके दोस्त की है. बरामद रकम में से 2000 के 400 नए नोट थे यानी 8 लाख रुपए नए नोटों में थे और बाकी की रकम 1000, 500 और 100 के नोटों में थी. इस बात की जा रही है कि इतना पैसा कहां और किसके लिए ले जाया जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या
Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget