एक्सप्लोरर

राम रहीम के गांव में नहीं मिली हनीप्रीत, खाली हाथ लौटी पुलिस

हनीप्रीत के गायब होने के बाद से ही देश के कई राज्यों की पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

नई दिल्ली : राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को ढूंढने की कोशिशें लगातार जारी है. आज राजस्थान के श्रीगंगानगर में राम रहीम के गांव गुरसर मोडिया में हरियाणा पुलिस की टीम हनीप्रीत को खोजने पहुंची थी लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली. गांव में तलाशी के बाद हरियाणा पुलिस का सर्च ऑपरेशन खत्म हुआ.

हनीप्रीत के गायब होने के बाद से ही देश के कई राज्यों की पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसके अलावा राम रहीम के साथ अपने रिश्तो को लेकर भी हनीप्रीत सुर्खियों में हैं. राम रहीम के जेल जाने के बाद से हनीप्रीत और डेरा प्रमुख के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं. इस दौरान डेरा से जुड़े कई लोगों ने मीडिया से बातचीत में खुलासे किए कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और बाप बेटी का रिश्ता सिर्फ मुखौटा था. नेपाल में हनीप्रीत के दिखने की खबरें आई थीं हाल ही में ऐसी खबरें भी आई थीं कि हनीप्रीत नेपाल में बिराटनगर के पेट्रोल पंप पर दिखीं. खबरों के मुताबिक, हनीप्रीत को बुर्के मे बिराटनगर के पंजाबी पेट्रोल के नाम से मशहूर बिजया ऑटो सर्विस सेंटर से निकलते हुए देखा गया. बाप-बेटी के रिश्ते को बदनाम किया जा रहा है : डेरा प्रवक्ता हाल ही में राम रहीम और हनीप्रीत के बीच के रिश्ते पर पूछे गए सवाल के जवाब में डेरा प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने कहा था कि दोनों के बीच बाप बेटी का रिश्ता पवित्र है लेकिन उनके रिश्ते को बदनाम किया जा रहा है. राम रहीम के गांव में नहीं मिली हनीप्रीत, खाली हाथ लौटी पुलिस

संदीप मिश्रा ने कहा था, 'हनीप्रीत बाबा राम रहीम की बेटी हैं. सार्वजनिक रूप से यह बात सबको पता है कि हनीप्रीत सिर्फ बाबा जी की बेटी हैं. हनीप्रीत मेरी और छह करोड़ डेरा प्रेमियों की बहन हैं. आज मीडिया छह करोड़ लोगों की बहन की इज्जत तार तार कर रहा है.'

संदीप मिश्रा ने कहा था, 'डेरे में सुरंग को लेकर मीडिया में मनगढ़ंत खबरें चल रही हैं. डेरा में कोई भी सुरंग नहीं है. ऐसी सुरंग का कोई वजूद नहीं है.'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget