एक्सप्लोरर

Maharashtra: जब एक व्हाट्सअप स्टेटस ने दर्ज करा दी FIR, जानिए क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति को औरंगजेब की तारीफ वाला पोस्टर लगाना तब महंगा पड़ गया जब इस मामले पर पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज कर लिया.

Maharashtra: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक शख्स को व्हाट्सअप पर स्टेटस लगाना काफी महंगा पड़ गया. महाराष्ट्र पुलिस ने उस स्टेटस के आधार पर उस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है.

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक एक शिकायत के आधार पर, उन्होंने रविवार (19 मार्च को) व्हाट्सएप पर मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 295 के तहत तब केस दर्ज किया जब उसने व्हाट्सएप पर मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ की. 

मामले में क्या बोली महाराष्ट्र पुलिस?
पुलिस अधिकारी ने बताया, आरोपी ने 16 मार्च को यह स्टेटस लगाया था. अधिकारी ने आगे कहा, अभी वह इस मामले की जांच करेंगे और उसके बाद कोई भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस ने अपील की है, कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट नहीं करने की सलाह दी जिससे समाज में किसी तरह की वैमनस्यता फैलती हो.

'औरंगजेब की कब्र को हैदराबाद स्थानांतरित करें'
सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सअप पर आरोपी व्यक्ति की प्रतिक्रिया के पीछे सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक संजय सिरशाट की वह प्रतिक्रिया मानी जा रही है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हैदराबाद स्थानांतरित करने की मांग की थी. 

सिरशाट की इस प्रतिक्रिया के भी पीछे छत्रपति संभाजी नगर का नाम बदलने और पुराने 'औरंगाबाद' को वापस करने के लिए एआईएमआईएम के आंदोलन को कारण बताया गया है. इसी आंदोलन के जवाब में सिरशाट ने घोषणा की, अगर उन्हें औरंगजेब से इतना ही प्यार है, तो उनकी कब्र को हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया जाएगा. सिरशाट ने यह भी कहा, अगर वह वहां स्मारक बनाना चाहें तो कोई भी उनको परेशान नहीं करेगा, लेकिन इस आंदोलन को रोक दें. 

पिछले महीने, केंद्र सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम बदलकर 'धाराशिव' करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी.

Mamata Banerjee: 'राहुल गांधी विपक्ष के लीडर बने रहे तो PM मोदी को कोई...', आखिर ममता बनर्जी ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget