एक्सप्लोरर

पीओके, गिलगित, बाल्टिस्तान समेत पूरा का पूरा कश्मीर हमारा है : सुषमा स्वराज

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि गिलगित, बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने के पाकिस्तान के कदम को भारत पूरी तरह से खारिज करता है. सुषमा ने कहा कि भारत इस संकल्प को दोहराता है कि पीओके, गिलगित, बाल्टिस्तान समेत पूरा का पूरा कश्मीर हमारा है.

बीजेडी के भर्तृहरि महताब द्वारा गिलगित, बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने के पाकिस्तान के कदम का मुद्दा उठाने पर विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार समेत पूरा का पूरा सदन इस भावना से संबद्ध करता है कि पूरा का पूरा कश्मीर हमारा है. गिलगित, बाल्टिस्तान को पाकिस्तान द्वारा पांचवां प्रांत बनाने की खबर आई तब भारत सरकार ने इसे बिना समय गंवाए खारिज किया.

सुषमा स्वराज ने कहा कि कश्मीर के बारे में लोकसभा और राज्य सभा दोनों में प्रस्ताव पारित है, संसद ने प्रस्ताव पारित किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके), गिलगित, बाल्टिस्तान समेत पूरा का पूरा कश्मीर हमारा है.

सुषमा ने कहा कि आज जिसकी सरकार है, उस पार्टी का तो नारा ही रहा है कि ‘‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, जो कश्मीर हमारा है, वो सारा का सारा है.’’ विदेश मंत्री ने कहा कि संसद का संकल्प तो है ही और हम तो स्वयं के संकल्प से भी बंधे हुए हैं. पाकिस्तान द्वारा गिलगित, बाल्टिस्तान को पांचवां प्रांत बनाने को हम अस्वीकार करते हैं.

इससे पहले शून्यकाल के दौरान बीजेडी के महताब ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने गिलगित, बाल्टिस्तान को अपना पांचवां प्रांत घोषित किया है. कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान राजशाही क्षेत्र रहे थे. गिलगित और बाल्टिस्तान की व्यवस्था देखने वाले एक अंग्रेज अधिकारी ने पाकिस्तान को वहां फौज भेजने की अनुमति प्रदान की थी.

महताब ने कहा कि इस क्षेत्र को भारत अपना हिस्सा मानता है. अब जबकि पाकिस्तान ने इन्हें पांचवां प्रांत घोषित किया है तब सरकार का क्या रूख है. क्योंकि हमें इतिहास नहीं भूलना चाहिए. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. पूरा का पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है. क्या सदन में कोई ऐसा संकल्प सरकार लायेगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget