एक्सप्लोरर

लंदन में बेखौफ है नीरव मोदी, वीडियो आने के बाद कांग्रेस बोली- मोदी है तो मुमकिन है

पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी नीरव मोदी के लंदन में दिखने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. पार्टी ने कहा कि पत्रकार नीरव मोदी को पकड़ने में कामयाब हुए. मोदी सरकार ऐसा क्यों नहीं कर पाई?

लंदन: जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है. वीडियो अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ का है. वीडियो के सामने आने के कुछ ही घंटों के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. कांग्रेस ने इसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ''पत्रकार नीरव मोदी को पकड़ने में कामयाब हुए. मोदी सरकार ऐसा क्यों नहीं कर पाई? मोदी किसकी रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं? अपने आपको, नीरव मोदी या उन्हें भागने वाले लोग को?''

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''देश का ₹23,000 करोड़ लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ. फिर PM के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में ₹73Cr के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ, बुझो, मैं कौन हूँ, अरे छोटा मोदी, और कौन! जब मोदी भए कौतवाल, तो डर काहे का!! मोदी है तो मुमकिन है!!!''

लंदन में बेखौफ रह रहा है नीरव मोदी, PNB घोटालों से जुड़े सवालों पर कहता रहा- सॉरी नो कमेंट्स 

वहीं बीजेपी का कहना है कि सरकार नीरव मोदी को वापस लाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. बीजेपी नेता गोपाल अग्रवाल ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने नीरव मोदी को पैसे दिये थे. हमारी सरकार के डर से भाग गया. हम उसे वापस (प्रत्यर्पित) लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

ध्यान रहे कि नीरव मोदी के लंदन में रहने की पुष्टि पहले ही सरकार कर चुकी है. उसे प्रत्यर्पित करने के लिए लंदन प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है.

भगोड़ा नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी करीब 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं. नीरव मोदी और चोकसी के खिलाफ ईडी और सीबीआई जांच कर रही है और दोनों पीएनबी घोटाला उजागर होने के बाद से फरार है.

ब्रिटेन के अखबार द टेलीग्राफ ने अपनी खबर में दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहता है और वहां की सड़कों पर घूमता है. अखबार की ओर से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि रिपोर्टर के सवालों पर नीरव ने बार-बार कहा कि 'नो कमेंट'.

नीरव मोदी का समुद्र तट पर बना बंगला विस्फोटक के जरिए किया गया ध्वस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget