एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: घोटाले के अफसरों से निकलेंगे आरोपी नीरव मोदी के राज?

सीबीआई को भरोसा है कि इस घोटाले का हर राज इस राजदार के पास मौजूद है, और पूछताछ में वो सब उससे उगलवा लेगें जिसकी घोटाले का पता लगाने के लिए उन्हें जरूरत है.

नई दिल्ली: 11 हजार 500 करोड़ के घोटाले में आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की कंपनियों के गिरफ्तार गए सभी पांच आरोपियों से सीबीआई हिरासत में पूछताछ चल रही है. इस बीच गिरफ्तार अर्जुन पाटिल की पत्नी ने तो यहां तक कहा है कि नीरव मोदी के कर्मों की सजा हजारों परिवार भुगत रहे हैं.

पीएनबी घोटाले के कल गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें कोर्ट ने पांच मार्च तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. इनमें नीरव की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी की गिरफ्तारी सबसे अहम मानी जा रही है.

सीबीआई के मुताबिक, विपुल अंबानी के पेनंसिला दफ्तर से मिले एक कार्टन दस्तावेजों में बैंक गारंटी के पेपर्स यानी एलओयू भी मिले हैं, जिनके जरिए साढे 11 हजार के इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया. इसके अलावा विपुल अंबानी पीएनबी की मुंबई की घोटाले वाली ब्रांच और जोनल दफ्तर के अलावा पीएनबी हेडक्वार्टर के अधिकारियों के संपर्क में भी था.

सीबीआई को भरोसा है कि इस घोटाले का हर राज इस राजदार के पास मौजूद है, और पूछताछ में वो सब उससे उगलवा लेगें जिसकी घोटाले का पता लगाने के लिए उन्हें जरूरत है.

गिरफ्तार किए गए लोगों में नीरव मोदी की कंपनी के एक और अधिकारी अर्जुन पाटिल भी हैं. कोर्ट में पेशी के दौरान वहां पहुंची अर्जुन की पत्नी ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी के कर्मों की सजा उन्हें और उनके जैसे 2000 से ज्यादा परिवारों को भुगतनी पड़ रही है.

इस मामले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी देश को साढे 11 हजार की चपत लगाने के बाद विदेश में है, हालांकि उसके वकील ने कहा है कि नीरव भागा नहीं है.

नीरव फरार है या नहीं इससे बड़ी बात ये है कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को एक चिट्ठी भेजकर साफ कर दिया है कि मामले को जिस तरह से तूल दिया गया है इसके बाद अब वो किसी भी हाल में रकम नहीं चुकाएगा.

यह भी पढ़ें-

PNB घोटाला: आदि गोदरेज का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की जरूरत’

विक्रम कोठारी मामला: रायपुर के बागड़िया ब्रदर्स पर ईडी का छापा, लेन-देन की हो रही है जांच

PNB घोटालाः ईडी ने की शेल फर्म पर छापेमारी, आयकर विभाग ने 145 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की

क्या PNB घोटाले के आरोपी नीरव ने नीलामी में PM मोदी का 4 करोड़ वाला सूट खरीदा था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget