एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: कभी भी गिरफ्तार हो सकता है नीरव मोदी, ED ने लंदन प्रशासन को सौंपे दस्तावेज

पीएनबी से 13,500 करोड़ लेकर भागने वाले नीरव मोदी की लंदन में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने लंदन प्रशासन को प्रत्यर्पण के लिए दस्तावेज भेजे हैं. लंदन प्रशासन को नीरव की गिरफ्तारी से जुड़े ये औपचारिक दस्तावेज मिल भी गए हैं.

लंदन: देश के एक बड़े बैंक पीएनबी से 13,500 करोड़ लेकर भागने वाले नीरव मोदी की लंदन में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने लंदन प्रशासन को प्रत्यर्पण के लिए दस्तावेज भेजे हैं. लंदन प्रशासन को नीरव की गिरफ्तारी से जुड़े ये औपचारिक दस्तावेज मिल भी गए हैं. आपको बता दें कि नीरव के लंदन में होने की पुषिट खुद लंदन प्रशासन ने की है.

महाराष्ट्र में गिराए जाएंगे नीरव के अवधै बंगले इसके पहले कल महाराष्ट्र में भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के अवैध बंगला गिराए जाने के आदेश दिए गए हैं. इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने इन बंगलों को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं.

राज्य सचिवालय में तटीय जिले में अवैध बंगलों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंत्री ने इन्हें ध्वस्त करने के आदेश दिए. बैठक के बाद कदम ने बताया कि अलीबाग में मोदी और चोकसी के बंगलों समेत 121 अवैध बंगलों की पहचान की गई. इसी तरह जिले के मुरुद इलाके में 151 अवैध बंगले बनाए गए हैं.

मंत्री कदम ने बताया कि ये सभी बंगले तटीय नियमन जोन (सीआरजेड) नियमों का कथित उल्लंघन करते हैं, साथ ही बंगलों को दी गई मंजूरी की योजना का भी पालन नहीं करते. कदम ने आगे कहा, ‘‘इनमें से कुछ गैरकानूनी बंगले नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अन्य लोगों के हैं. मैंने रायगढ़ के कलेक्टर से नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के अवैध बंगलों को गिराने के लिए कहा.’’

कदम ने आगे कहा कि सरकार प्रवर्तन निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद इमारतों को ध्वस्त करने का काम शुरू करेगी. ईडी ने करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले की जांच के तौर पर मोदी और चोकसी के बंगले कुर्क कर दिए हैं. दोनों हीरा व्यापारी इस बड़े बैंकिंग घोटाले के मुख्य आरोपी हैं और भारत से फरार हो गए हैं.

एंटीगुआ में है मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाले का दूसरा मुख्या आरोपी और नीरव मोदी का मामा मेहुल चोकसी एंटीगुआ में है. एंटीगुआ सरकार ने जानकारी दी है कि चोकसी उन्हीं के देश में है. 28 जुलाई को एंटीगुआ की सरकार ने सीबीआई को एक पत्र भेजा था जिसमें इस बात की पुष्टि की गई थी कि चोकसी उन्हीं के देश में है. एंटीगुआ में चोकसी की उपस्थिति के बारे में खबरें आने के बाद सीबीआई ने वहां की अथॉरिटी से इस मामले में जानकारी मांगी थी.

उसके बाद एंटीगुआ की एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की कि चोकसी वहीं है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पिछले सप्ताह एंटीगुआ अथॉरिटी को भेजे पत्र में भगोड़े कारोबारी के खिलाफ इंटरपोल के नोटिस और उसके मौजूदा ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी.

जर्मनी में राहुल गांधी ने नोटबंदी और GST पर साधा निशाना, मोदी से गले मिलने की बतायी ये खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget