एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: नीरव मोदी-मेहुल चौकसी की 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने की पासपोर्ट रद्द करने की मांग

छापेमारी में अभी तक आरोपियों का 5100 करोड़ का सामान जब्त किया जा चुका है. वहीं, ईडी ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है.

नई दिल्ली: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 500 करोड़ के घोटाले में लगातार छापेमारी हो रही है. मुख्य आरोपी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी का परिवार फिलहाल देश छोड़ कर जा चुका है. अब ईडी और सीबीआई आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. छापेमारी में अभी तक आरोपियों का 5100 करोड़ का सामान जब्त किया जा चुका है. वहीं, ईडी ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है.

पिछले 24 घंटे में जांच एजेंसियों ने क्या-क्या एक्शन लिया है?

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के दिल्ली, मुंबई और सूरत  में17 ठिकानों पर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापे मारे हैं. अब तक 5100 करोड़ के हीरे-जवाहरात और सोना जब्त किया गया है. नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की छह प्रापर्टियां भी सील की गई हैं. ईडी ने विदेश मंत्रालय से नीरव, उनकी पत्नी अमी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द करने को कहा है.

सबसे बड़ा घोटाला: क्या 11 हजार 500 करोड़ रूपए वापस आ पाएंगे?

करीब चार करोड़ की रकम भी फ्रीज

इसके अलावा आरोपियों के बैंक अकाउंट में जमा करीब चार करोड़ की रकम भी फ्रीज की गई है. गीतांजलि और नीरव मोदी ग्रुप के 17 ठिकानों में मुंबई के पांच ठिकाने, सूरते के तीन ठिकाने शामिल हैं. दिल्ली में चाणक्यपुरी और डिफेंस कॉलोनी में भी छापेमारी हुई. इसके अलावा जयपुर और हैदराबाद में भी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के ठिकानों को खंगाला गया.

ऐसे फंसते हैं बैंकर्स हीरो के फ्रॉड कारोबार में, लगता है करोड़ों का चूना

कौन-कौन हैं आरोपी?

11 हजार 500 करोड़ के घोटाले में फिलहाल छह बड़े आरोपी हैं.

  1. पहला आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी है.  नीरव एक जनवरी को ही देश छोड़कर चला गया था. फिलहाल वह बेल्जियम में है.
  2. दूसरा आरोपी निशाल मोदी है. ये नीरव मोदी का भाई है. बेल्जियम का नागरिक है. ये भी एक जनवरी को देश से चला गया.
  3. तीसरा आरोपी अनि मोदी हैं. ये नीरव मोदी की पत्नी हैं और  अमेरिका की नागरिक हैं. अनि छह जनवरी को भारत से चली गईं.
  4. चौथा आरोपी मेहुल चौकसी है. यह नीरव का मामा है और गीतांजलि जेम्स का प्रमोटर हैं. ये भी देश में नहीं है. ये चार जनवरी को देश से चला गया.
  5. पांचवां आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी है. ये पीएनबी के डिप्टी मैनजर (रिटा) है. ये कहां है पता नहीं. ये शायद विदेश नहीं गया है.
  6. छठा आरोपी पीएनबी का एक और अधिकारी है. इसकी भी कोई जानकारी नहीं है कि ये कहां है.
जानिए PNB घोटाले से जुड़ी 10 खास बातें, आखिर कैसे किया नीरव मोदी ने ये घोटाला?

दो दिन में पीएनबी के शेयर 22 फीसदी गिरे

पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 500 करोड़ का घोटाला तो हुआ ही है, लेकिन हमारी आपकी जेब पर भी इसका असर पड़ रहा है. घोटाले की वजह से दो दिन में पीएनबी के शेयर 22 फीसदी गिर गए. इसमें निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है.

दो दिन में ही पीएनबी शेयर के निवेशकों करीब 8,368 करोड़ का नुकसान हो गया है. पीएनबी का शेयर बाजार में मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 31 हजार 132 करोड़ का रह गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget