एक्सप्लोरर

रांची: पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'आयुष्मान भारत योजना', 50 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज का फायदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिला की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को सरकार ‘आयुष्मान भारत’ योजना की शुरूआत की जायेगी. मोदी ने अपने वादे के हिसाब से आज देश को ‘आयुष्मान भारत’ का तोहफा दिया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड से केंद्र के महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को हर साल पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान कर दिया गया है. इससे 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवार लाभान्वित होंगे.

पात्र लोग सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इसका लाभ उठा सकते हें. इस योजना के दायरे में गरीब, वंचित ग्रामीण परिवार और शहरी श्रमिकों परिवारों की पेशेवर श्रेणियां आयेगी. नवीनतम सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना (एसईसीसी) के हिसाब से गांवों में ऐसे 8.03 करोड़ और शहरों में 2.33 परिवार हैं. योजना का लाभ करीब 50 करोड़ लोगों को मिलेगा.

एसईसीसी के डाटाबेस में वंचना के आधार पर पात्रता तय की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में वंचना की श्रेणियों (डी1,डी2,डी3,डी4,डी5, डी6 और डी7) के आधार पर लाभार्थियों की पहचान की गयी है. शहरी क्षेत्रों में 11 पेशवेर मापदंड पात्रता तय करेंगे. उनमें कूड़ा चुनने वाले, भिखारी, घरेलू सहायक, रेहड़ी-पटरी वाले, मोची, फेरीवाले या सड़क पर सेवाएं प्रदान करने वाले अन्य, निर्माण श्रमिक, नलसाज, राजमिस्त्री, श्रमिक, सफेदी करने वाले, वेल्डर, सेक्युरिटी गार्ड, कूली, सफाईकर्मी आदि हैं.

इसके अलावा जिन राज्यों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना है, उसके लाभार्थी भी इस नयी योजना के अंतर्गत आएंगे.. प्रधानमंत्री रांची में पीएमजेएवाई पर एक प्रदर्शनी में जाएंगे और लाभार्थियों की पहचान, ई-कार्ड तैयार करने जैसी गतिविधि पर प्रस्तुति देखेंगे.

प्रधानमंत्री आज कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे लेकिन यह योजना जनसंघ के सहसंस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से शुरू होगी. महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना में 27 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जुड़ने को तैयार हैं. देशभर में 15,000 से ज्यादा अस्पतालों ने इस योजना के लिए सूची में शामिल होने के प्रति अपनी दिलचस्पी जतायी है. इसमें निजी और सरकारी दोनों अस्पताल हैं.

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री चाईबासा और कोडरमा में मेडिकल कॉलेजों के लिए आधारशिला भी रखेंगे. वह 10 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी सिक्किम रवाना होने से पहले वहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिला की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को सरकार ‘आयुष्मान भारत’ योजना की शुरूआत की जायेगी.

अपने-अपने इलाके में मौजूद रहेंगे केंद्रीय मंत्री केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत' की लॉन्चिंग को बड़ा इवेंट बनाने और एक सशक्त राजनीतिक संदेश देने की तैयारी की है. केंद्र सरकार ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र या संबंधित राज्यों में आज मौजूद रहने को कहा है.

दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम कही जानेवाली प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आज रांची से शुरुआत हो रही है. 30 राज्यों के 445 जिलों में एक साथ शुरू हो रही इस योजना को पीएम नरेंद्र मोदी लॉन्च करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget