एक्सप्लोरर

RBI गवर्नर के इस्तीफे पर पीएम मोदी ने कहा-वो रिजर्व बैंक में आर्थिक स्थिरता लेकर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ उर्जित पटेल पूरे सत्यनिष्ठा के साथ काम करने वाले प्रोफेशनल रहे हैं. उन्होंने रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर और गवर्नर के रूप में 6 साल काम किया है. उन्होंने अपने पीछे महान विरासत को छोड़ा है और उन्हें हम बेहद याद करेंगे.

नई दिल्लीः अर्थव्यवस्था को लेकर आज बड़ी खबर आई है और आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया है. सरकार के साथ लंबे समय से चल रहा विवाद उनके इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ उर्जित पटेल पूरे सत्यनिष्ठा के साथ काम करने वाले प्रोफेशनल रहे हैं. उन्होंने रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर और गवर्नर के रूप में 6 साल काम किया है. उन्होंने अपने पीछे महान विरासत को छोड़ा है और उन्हें हम बेहद याद करेंगे.

इसके अलावा पीएम ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि माइक्रो इकनॉमिक मुद्दों पर डॉ उर्जित पटेल की क्षमता काफी गहरी रही और उनका ज्ञान व्यावहारिक रहा है. उन्होंने बैंकिंग सिस्टम में उस समय शुरुआत की जब वहां उथल पुथल मची हुई थी और उसे पूरे अनुशासन में लेकर आए. उनके नेतृत्व में आरबीआई में आर्थिक स्थिरता आई.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उर्जित पटेल के इस्तीफे पर कहा है कि सरकार उर्जित पटेल ने आरबीआई डिप्टी गवर्नर और गवर्नर दोनों रूपों में की गई देश की सेवा के लिए उनकी प्रशंसा करती है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

वहीं उर्जित पटेल से पहले आरबीआई के गवर्नर रहे रघुराम राजन ने कहा कि सरकार को उन कारणों के बारे में सोचना चाहिए जिनकी वजह से उर्जित पटेल को पद छोड़ना पड़ा. उर्जित पटेल का इस्तीफा बेहद चिंता का विषय है. सरकार को आगे आरबीआई के साथ रिश्तों को किस तरह रखना है इसको लेकर गंभीर तरीके से सोचना चाहिए.

वहीं आज विपक्ष की बैठक में भी आरबीआई गवर्नर का मुद्दा उठा तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक इमरजेंसी तो पहले से थी. आरबीआई गवर्नर का इस्तीफा आर्थिक इमरजेंसी की तरह है. विपक्ष की बैठक कल भी हो सकती है ताकि जरूरत पड़ने पर हम राष्ट्रपति से मिल सकें.

दरअसल मोदी सरकार ने आरबीआई कानून की धारा 7 का इस्तेमाल किया है. इस आर्टिकल से सरकार को यह अधिकार है कि वह सार्वजनिक हित के मुद्दे पर आरबीआई को सीधे-सीधे निर्देश दे सकती है. सरकार के फैसले को आरबीआई मानने से इनकार नहीं कर सकता. पिछले काफी दिनों से ही इसे लेकर वित्त मंत्रालय और आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल समेत कई सदस्यों के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं.

RBI के गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, सरकार से लंबे समय से चल रही थी खींचतान

जानिए उर्जित पटेल को जिन्होंने ऑक्सफोर्ड, येल और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से की है पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget