एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को करेंगे गुजरात दौरा, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री का एक दिन का दौरा आणंद जिले के मोगर में गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के चॉकलेट संयंत्र के उद्घाटन के साथ शुरू होगा.

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के राजकोट, आणंद और कच्छ जिलों का दौरा करेंगे. यहां वो महात्मा गांधी को समर्पित एक संग्रहालय, अमूल चॉकलेट के एक संयंत्र और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. मोदी राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में नव निर्मित महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे.

महात्मा गांधी ने सन् 1887 में अल्फ्रेड हाई स्कूल से ही मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. आजादी के बाद इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी हाईस्कूल रख दिया गया था. अधिकारियों की ओर से इसे संग्रहालय में तब्दील करने के उद्देश्य से साल 2017 में बंद कर दिया गया था.

प्रधानमंत्री के दिनभर का दौरा आणंद जिले के मोगर में गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के चॉकलेट संयंत्र के उद्घाटन के साथ शुरू होगा. प्रधानमंत्री यहां किसानों को भी संबोधित करेंगे. जीसीएमएमएफ के पास अमूल का स्वामित्व है.

आणंद से ही मोदी वीडियो लिंक के जरिये जिले की अंकलाव तहसील के मुजकुवा में एक सौर ऊर्जा सहकारी समिति की भी शुरुआत करेंगे. ये समिति 11 किसानों ने बनाई है जो सिंचाई के लिये सौर ऊर्जा का उत्पादन करेगा और अतिरिक्त सौर ऊर्जा की बिक्री भी करेगा.

प्रधानमंत्री इसके साथ ही कच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) की तरफ से मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को भी देश को सौंपेंगे. मोदी कच्छ के वरसाना, भीमासार, अंजार और भुज शहरों को जोड़ने के लिए चार लेन वाले राजमार्ग के लिये भूमिपूजन भी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्दाश्त नहीं...' अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भड़का भारत, जानिए क्या कहा
'बर्दाश्त नहीं...' अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों पर भड़का भारत, जानिए क्या कहा
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget