एक्सप्लोरर

ASEAN Summit में शामिल होने के लिए 6 सितंबर को इंडोनेशिया रवाना होंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को इंडोनेशिया में आसियान-भारत सम्मेलन और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. सम्मेलन के बाद 7 सितंबर की शाम को ही पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

ASEAN-India Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान देशों के साथ शिखर वार्ता में शामिल होने के लिए बुधवार (6 सितंबर) शाम को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे. 7 सितंबर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान सम्मेलन होगा. इंडोनिशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता जा रहे हैं. पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार रात को जकार्ता के लिए रवाना होंगे.

आसियान सम्मेलन ऐसे समय पर हो रहा है जब दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस,बांग्लादेश, चीन, जापान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत विभिन्न देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. वहीं, पीएम मोदी की जल्दी वापसी के लिए इंडोनेशिया ने 7 सितंबर को ही आसियान और ईस्ट एशिया समिट के लिए व्यवस्था की है. 

व्यापार और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के आसार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जकार्ता में 10 देशों के प्रभावशाली समूह आसियान के नेताओं के साथ शिखर वार्ता करेंगे. इंडोनेशिया आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है और भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं. समूह के नेताओं के साथ पीएम मोदी की बातचीत में आसियान के साथ भारत के व्यापार एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है.

आसियान में कौन 10 देश शामिल
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे और उन्हें आगे की दिशा प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री 6 सितंबर की रात को दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और 7 सितंबर की देर शाम को लौटेंगे. यह देखते हुए कि आसियान शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद जी20 शिखर सम्मेलन होगा, यह एक छोटी यात्रा होगी.' आसियान के 10 सदस्य देशों में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा और कंबोडिया शामिल हैं.

क्या है आसियान

  • आसियान (ASEAN) का पूरा नाम Association of Southeast Asian Nations है
  • दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है
  • आसियान 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड के बैंकॉक में स्थापना
  • आसियान 10 देशों के प्रभावशाली समूह है
  • इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा और कंबोडिया
  • आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है
  • भारत तथा अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं
  • पिछले कुछ सालों में भारत और आसियान के बीच संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है
  • जिसमें व्यापार और निवेश के साथ-साथ सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है

(न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:
One Nation One Election: 'वन नेशन, वन इलेक्शन से केंद्र को मिलेगी असीमित ताकत', केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने और क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget